फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drone Firework Accident: चीन में अचानक आसमान से बरसने लगी आग, जान बचाकर भागने लगे लोग, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 06 Oct 2025 06:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Drone Firework Accident: चीन से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को डरा दिया है। चीन के हुनान प्रांत के लियूयांग शहर में एक भव्य ड्रोन और फायरवर्क शो आयोजना किया था।
विज्ञापन
चीन में अचानक आसमान से बरसने लगी आग, जान बचाकर भागने लगे लोग - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Drone Firework Accident: चीन से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को डरा दिया है। चीन के हुनान प्रांत के लियूयांग शहर में एक भव्य ड्रोन और फायरवर्क शो आयोजना किया था। इसका नाम ''अक्तूबर: द साउंड ऑफ ब्लूमिंग फ्लॉवर्स'' रथा गया। यह शो देखते ही देखते दहशत में बदल गया। दरअसल, शो को जमीन और पानी के ऊपर थ्री डी  विजुअल स्पेक्टेकल के रूप में डिजाइन किया गया था, लेकिन अचानक आतिशबाजी में गड़बड़ी होने की वजह से जलते टुकड़े नीचे गिरने लगे। लोगों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। 

विज्ञापन


अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आपको दर्शकों को भागते देख सकते हैं। कई लोग कुर्सियों से खुद को बचाते दिख रहे हैं, क्योंकि आसमान से जलती चिंगारियां नीचें गिर रही हैं। कुछ ही पलों में शो का रोमांच डरावना हादसे में बदल गया। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अधिकारियों ने स्थिति को काबू में रखने के लिए तुरंत एक सुरक्षा घेरा बनाया। लियूयांग संस्कृति और पर्यटन ब्यूरो के मुताबिक, ड्राई मौसम की वजह से आतिशबाजी के फेल होने की संभावना बढ़ गई थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं आई है।  फायरफाइटिंग टीमें मौके पर तैनात की गईं, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। 
विज्ञापन




Video: सांड को डंडा मारकर भगा रहे थे बुजुर्ग, तभी उठाकर नाले में पटक दिया और फिर..., वायरल हुआ डरावना वीडियो

कहा जाता है कि लियूयांग शहर आतिशबाजी की राजधानी है। हर साल यहां पर लाखों लोग ऐसे शो देखने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर इससे पहले भी जनवरी नें ऐसा शो किया गया था। 

Video: सोसायटी की लिफ्ट में फन फैलाकर बैठा था कोबरा, देखते ही डरकर भागे लोग, नोएडा का वीडियो हुआ वायरल

लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर लोगों को इस घटना को मानव निर्मित आपदा बताया। एक शख्स का कहना है कि यह खूबसूरत होना चाहिए था, पर लगा जैसे दुनिया का अंत हो गया हो। एक अन्य ने लिखा है कि लोगों के सिर के ऊपर ऐसा फायरवर्क्स करना पागलपन है, इन्हें सिर्फ पानी के ऊपर ही करना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें