फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बद्रीनाथ मंदिर के बाहर फोटो खिंचवाने के लिए हुई भयंकर लड़ाई, लोग बोले- बस दिखावे की भक्ति है

Thu, 03 Jul 2025 03:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर में कुछ लोग फोटो खिंचवाने को लेकर भिड़ गए। जब एक व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गई तो उसके साथ आया शख्स लड़ाई करने लगा। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आए, लेकिन दोनों में से कोई भी रुकने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर फोटो खिंचवाने को लेकर हुई लड़ाई - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे तीर्थ स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का प्रतीक रहे हैं। हर साल लाखों लोग कपाट खुलने का इंतजार करते हैं और दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया का ऐसा असर हुआ है कि कई लोग यहां भगवान के दर्शन से ज्यादा फोटो और वीडियो बनाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो से मिलता है, जिसमें बद्रीनाथ मंदिर के सामने श्रद्धालु आपस में झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की लोग खूब आलोचना भी कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर में कुछ लोग फोटो खिंचवाने को लेकर भिड़ गए। जब एक व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गई तो उसके साथ आया शख्स लड़ाई करने लगा। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आए, लेकिन दोनों में से कोई भी रुकने को तैयार नहीं था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह झगड़ा फोटो खिंचवाने के चलते हुआ, जो बद्रीनाथ मंदिर के बिल्कुल सामने हुआ।
 

फोटो खींचने को लेकर हुआ सारा विवाद
यह भी देखा गया है कि पिछले कुछ साल में सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर्स के वीडियो और तस्वीरों ने इन धामों की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। इसके चलते कई लोग यहां सच्चे मन से पूजा-पाठ करने के बजाय सिर्फ परफेक्ट फोटो और रील बनाने के मकसद से आने लगे हैं। इससे वहां की पवित्रता और अनुशासन पर असर पड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसे खबर लिखने तक 14 हजार से ज्यादा लोग देख चुके थे। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी खूब प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “भगवान के घर में भी चैन नहीं, क्या लोग हैं ये।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “ये लोग दर्शन करने आए थे या फोटोशूट के लिए?” तीसरे यूजर ने लिखा, “जब भगवान से ज्यादा जरूरी इंस्टाग्राम की फोटो हो जाए, तब ऐसा ही होता है।” वहीं चौथे यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा, “ये श्रद्धालु नहीं इंस्टाग्राम के योद्धा हैं।” यही नहीं, लोगों का यह भी मानना है कि यह घटना यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या लोगों के लिए भक्ति अब केवल दिखावा बनकर रह गई है। मंदिर जैसी पवित्र जगहों पर भी सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट फोटो की चाह ने शांति और आस्था का माहौल खराब कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें