फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 शातिर महिलाएं, चोरी पकड़ी गई तो कहां-कहां से निकला सामान, देख शोरूम मालिक हैरान

Thu, 29 Mar 2018 09:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा नहीं है कि केवल पुरुष ही शातिर और चालक चोर हो सकते हैं। आज की डेट में महिलाएं भी चोरी जैसी घटना को बड़े की शातिराना अंदाज में अंजाम देने लगी है।
विज्ञापन


ऐसी ही चार महिलाओं द्वारा चोरी की कुछ घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे हैं, जिसमें ये महिलाएं सुपर मार्केट से समान चुराती हुए पकड़ी गई हैं।

विज्ञापन


यह वीडियो किस देश का है इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। आप भी इन वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, जब इन महिला चोरों को पकड़ा गया, तो उन्होंने चुराया हुआ सामान अपने कपड़ों में से ऐसी-ऐसी जगह से निकाला कि देखकर कोई भी चौंक जाएगा।

बात करें पहली महिला की तो इस महिला ने अपने कपड़ों के अंदर इतने कपड़े छिपा रखे थे कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गई। 

विज्ञापन

वहीं ब्लू ड्रेस में दिख रही दूसरी महिला चोर ने तो चोरी के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। यह महिला हकीकत में तो शरीर से काफी दुबली-पतली है, लेकिन उसने अपने अंदर चोरी का इतना सारा माल छुपा रखा था कि वह झूठमूठ में बेहद मोटी लग रही थी। 
यह वीडियो में साफ झलक रहा है। पकड़े जाने पर जब महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास कम से कम 3-4 स्टीम प्रेस मिली। 



तीसरी महिला ने तो अपने कपड़ों के अंदर अलग-अलग जगह पर महंगे मोबाइल छिपा रखे हैं। जी हां वीडियो में वह बारी-बारी कर कपड़ों के भीतर से कई मोबाइल निकालती है।

वहीं सबसे आखिर में चौथी महिला का वीडियो किसी सुपरमार्केट का है। इस महिला को जब पकड़ा गया और उसने अपने कपड़ों में छुपाया सामान निकालना शुरू किया तो पूरी एक शॉपिंग ट्रॉली भर गई। यह देखकर सभी हैरान थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें