पिता ने अस्पताल में बच्चे को देखकर दिया ऐसा रिएक्शन
- फोटो : @drsuganyad3vi Instagram
Viral Video: पिता बनना जीवन का सबसे खुशनुमा अनुभव होता है, जो जिम्मेदारी, असीम प्रेम और निस्वार्थ भाव लेकर आता है। बच्चे को पहली बार गोद में लेना, उसके साथ गहरा भावनात्मक संबंध बनाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं। क्योंकि इस वीडियो में एक पिता हॉस्पिटल में अपने नवजात बच्चे को देखकर ऐसा रिएक्शन देता नजर आ रहा है, जिसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। बच्चे को पहली बार देखने के बाद एक पिता की जो हालत थी, उसने सबको प्रभावित कर दिया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, हॉस्पिटल में एक बच्चे का जन्म होता है और उसके पिता बाहर खड़े हैं। हॉस्पिटल स्टाफ बच्चे को लेकर पिता के पास आते हैं और उसकी गोद में बच्चे को रखने लगते हैं। लेकिन, पिता पूरी तरह से घबरा जाता है। बच्चे को गोद में लेने से उसे इस तरह डर लगता है कि उसके हाथ कांपने लगते हैं। फिर वो बड़ी हिम्मत करके बच्चे को गोद में लेता है, जिसकी खुशी और सुकून उसके चेहरे पर साफ दिखाई देती है।