फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: किस भारतीय बल्लेबाज के मुरीद हुए पाकिस्तान के बासित अली? बोले- काश! हमारे पास भी 2-3 ऐसे खिलाड़ी होते

Tue, 10 Mar 2026 09:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने अभिषेक शर्मा की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि फॉर्म अस्थायी होती है और काश पाकिस्तान के पास भी अभिषेक जैसे 2-3 खिलाड़ी होते।

विज्ञापन
संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा-बासित अली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की हर तरफ तारीफ हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भी उनकी जमकर सराहना की और कहा कि काश पाकिस्तान टीम के पास भी उनके जैसे 2-3 खिलाड़ी होते।
विज्ञापन

टूर्नामेंट की शुरुआत में अभिषेक नहीं कर पाए थे प्रभावित
दरअसल, टूर्नामेंट की शुरुआत में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने ग्रुप स्टेज में लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट होकर निराश किया था। उस समय पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें सिर्फ स्लॉगर बताया था। लेकिन फाइनल में में भारत की ओर से खेलते हुए अभिषेक ने शानदार अर्धशतक लगाया और टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

फाइनल मैच में अभिषेक के प्रदर्शन से खुश हुए बासित अली
बासित अली ने एआरवाई न्यूज के टीवी शो में कहा कि किसी खिलाड़ी के खराब दौर पर इस तरह की आलोचना करना ठीक नहीं है। उनके मुताबिक, 'अगर किसी खिलाड़ी के तीन डक भी हो जाएं तो इससे उसकी क्लास खत्म नहीं हो जाती। फॉर्म अस्थायी होती है, लेकिन क्लास हमेशा रहती है। सच कहूं तो काश हमारे देश में भी उसके जैसे 2-3 खिलाड़ी होते।'
विज्ञापन

खिताब जीतने के बाद क्या बोले थे अभिषेक?
फाइनल मुकाबला जीतने के बाद अभिषेक शर्मा ने भी अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उन पर पूरा भरोसा बनाए रखा, जिसने उन्हें मुश्किल दौर से निकलने में मदद की। अभिषेक ने बताया कि खराब फॉर्म के दौरान उन्हें खुद पर भी संदेह होने लगा था, लेकिन टीम प्रबंधन और साथियों का भरोसा उन्हें लगातार प्रेरित करता रहा। उन्होंने कहा कि टीम का समर्थन उनके लिए बेहद भावुक करने वाला अनुभव था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें