फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबुल का ये घर...,गाने पर बेटी ने किया ऐसा डांस, देख पिता की आंखों में आ गए आंसू, सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोए

Sat, 28 Nov 2026 11:17 AM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक बाप-बेटी का भावुक करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बच्ची बाबुल के ये घर बहना, कुछ दिन का ठिकाना है गाने पर डांस कर रही है। इसके बाद पिता बेटी को गले लगाकर फूट-फूटकर रोन लगते हैं। 
विज्ञापन
'बाबुल का ये घर...,' गाने पर बेटी ने किया ऐसा डांस, देखकर पिता की आंखों में आ गए आंसू - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। कुछ चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं, तो कुछ दिल के उस कोने को छू जाते हैं, जहां भावनाएं शब्दों की मोहताज नहीं होतीं। इन दिनों एक छोटी-सी बच्ची और उसके पिता का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है। वीडियो की शुरुआत भले ही एक प्यारी-सी डांस रील से होती है, लेकिन इसका अंत देखकर शायद ही कोई अपनी आंखें नम होने से रोक पाए। बेटी को बाबुल के ये घर बहना, कुछ दिन का ठिकाना है गाने पर डांस करते देख पिता अचानक भावुक हो जाते हैं और उसे सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोने लगते हैं। 

विज्ञापन


बेटी का डांस देख और गाने के बोल सुन पिता के छलक पड़े आंसू

वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची घर के अंदर अपने पिता के सामने डांस करती दिख रही है। बच्ची ने लाल रंग की टी-शर्ट और काली पैंट पहन रखी है। वहीं, उसके पिता पीली टी-शर्ट पहने सोफे पर बैठे हैं और लैपटॉप पर कुछ काम रहे हैं। ऐसा लगता है कि पिता अपने काम में व्यस्त हैं, लेकिन जैसे ही उनकी बेटी डांस करना शुरू करती है, उनका पूरा ध्यान उसी पर चला जाता है। बच्ची शादी-ब्याह में बजने वाले मशहूर गाने बाबुल का ये घर बहना, कुछ दिन का ठिकाना है पर अपने मासूम अंदाज में डांस कर रही होती है। यह वही गाना है, जिसे बेटियों की विदाई के वक्त सुनकर अक्सर माता-पिता की आंखें भर आती हैं। गाने के बोल एक पिता के उस अनकहे दर्द को बयां करते हैं, जब उसकी लाडली एक दिन अपना मायका छोड़कर नए घर (ससुराल)चली जाती है। शायद यही वजह है कि बेटी का डांस देखते हुए पिता के दिल में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कुछ पल पहले तक सामान्य दिख रहा माहौल अचानक बेहद भावुक हो गया।

बेटी को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोने लगे पिता

वीडियो का आखिरी हिस्सा सबसे ज्यादा दिल छूने वाला है। बेटी को डांस करते देखते-देखते पिता की आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह खुद को संभाल नहीं पाते और बेटी को अपने पास बुलाकर गले लगा लेते हैं। इसके बाद वह उसे सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोने लगते हैं। पिता को इस तरह रोता देखकर किसी का भी दिल भर आएगा। मासूम बच्ची शायद समझ भी नहीं पाती कि आखिर उसके डांस ने पापा को इतना भावुक क्यों कर दिया। लेकिन पिता के आंसुओं में अपनी बेटी के लिए बेशुमार प्यार, अपनापन और उसे कभी खुद से दूर न करने की एक खामोश चाह साफ दिखाई देती है।
विज्ञापन


 


वीडियो: वायरल बहू ने पल्लू संभालते हुए किया ऐसा डांस, लोग बोले- गोपी बहू तो नोरा निकली

जिस वीडियो की शुरुआत एक प्यारी-सी डांस रील के रूप में हुई थी, वह कुछ ही सेकंड में पिता और बेटी के रिश्ते की सबसे खूबसूरत तस्वीर बन जाता है। दरअसल, एक पिता के लिए उसकी बेटी सिर्फ उसकी संतान नहीं, बल्कि उसके दिल का वह हिस्सा होती है, जिसे वह दुनिया की हर खुशी देना चाहता है।

मुंबई लोकल में सजा शादी का मंडप जैसा माहौल, सहेली के लिए महिलाओं ने किया ऐसा इंतजाम; वीडियो वायरल

2.8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को देखा

भावुक वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों को खूब प्यार मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 मिलियन यानी 2.8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है, जबकि करीब 18 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर 20 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं और डेढ़ लाख से अधिक लोग इसे शेयर कर चुके हैं।

वीडियो देखने के बाद लोग पिता और बेटी के इस खूबसूरत रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि बेटियां भले ही एक दिन विदा होकर अपने नए घर चली जाती हैं, लेकिन पिता के दिल में उनके लिए प्यार कभी कम नहीं होता। कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखकर अपने बचपन और अपने माता-पिता की यादें भी साझा की हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें