फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जब पिता और बेटी ने किया इस गाने पर डांस, बेटी नहीं पिता पर टिकी रही लोगों की नजर; देखें वीडियो

Thu, 01 May 2025 10:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Father And Daughter Ka Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक पिता और बेटी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें दोनों ही एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पिता और बेटी का जबरदस्त डांस हुआ वायरल। - फोटो : Instagram/ridima.singh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Father And Daughter Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी आईडी बनाते हैं और फिर यहां पर फोटो और वीडियो आदि शेयर करते हैं। ऐसे में कई बार लोग कुछ ऐसा पोस्ट कर देते हैं जो काफी वायरल हो जाता है या लोग उसे काफी पसंद करने लगते हैं।

विज्ञापन


इसमें कई फोटो या वीडियो आदि शामिल हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर काफी देखा जा रहा है। दरअसल, ये वीडियो एक पिता और उनकी बेटी का है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है और अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं या इसके बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप इस खबर के जरिए ले सकते हैं। तो चलिए देखते हैं वीडियो और जानते हैं इसके बारे में...

वीडियो में क्या है?


इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया जिसमें एक पिता और बैटी साथ में डांस कर रहे हैं। दोनों ही एक मशहूर गाने "मेरी सामने वाली खिड़की में एक चांद का टुकड़ा रहता है।" पर डांस कर रहे हैं। इस पिता और बेटी दोनों ही गाने पर डांस कर रहे हैं और इस दौरान वे एक-एक स्टेप को पूरी शिद्दत से निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस वीडियो में भले ही पिता और बेटी दोनों ही डांस कर रहे हैं, लेकिन लोगों का दिल तो पिता ही जीतते आ रहे हैं। पिता सभी स्टेप बखूबी निभाते आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोगों को उनका ये डांस काफी पसंद आ रहा है।

इतने लोग देख चुके हैं वीडियो

पिता और बेटी के डांस वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 4 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही 3 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं।

लोगों ने की पिता की काफी तारीफ

इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि लड़की मुझे माफ करना, लेकिन अंकल जी ने काफी अच्छा डांस किया है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि 'मैं सिर्फ अंकल के हाव-भाव ही देख रही थी, बहुत बढ़िया।'

हालांकि, एक अन्य यूजर ने पिता और बेटी दोनों की तारीफ की और लिखा 'बहुत ही प्यारे पिता और बेटी।' इसी तरह अन्य लोगों ने भी इस वीडियो पर कमेंट कर पिता-बेटी की तारीफ की।

यहां देखिए वीडियो:-
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें