फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में उड़ी अफवाह, मेथेनॉल पीने से खत्म होता है कोरोना वायरस, 300 लोगों की मौत

Sat, 28 Mar 2020 12:27 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Social media
कोरोना वायरस से इस समय पूरी दुनिया पीड़ित है। इटली, स्पेन और ईरान में तो हालात बेहद ही खराब हैं। इन देशों में इस महामारी से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग संक्रमित हैं। अब तक इस बीमारी की दवा नहीं बनी है, लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर जारी है। कुछ समय पहले यह वायरल हुआ था कि शराब पीने से कोरोना का संक्रमण नहीं होगा, जबकि यह झूठ है। कुछ ऐसा ही आज कल ईरान में वायरल हो रहा है। यहां एक फेक न्यूज वायरल हुई थी, जिसके मुताबिक मेथेनॉल पीकर कोरोना वायरस को दूर भगाया जा सकता है। लोगों ने भी इस झूठ को सच मान लिया और बड़ी संख्या में लोग मेथेनॉल पीने लगे, जिसका नतीजा ये हुआ कि इसे पीने से 300 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1000 से ज्यादा लोग बीमार हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दरअसल, मेथेनॉल एक कार्बनिक यौगिक है। यह हल्का, वाष्पशील, रंगहीन और ज्वलनशील द्रव है, जिसकी गंध एथेनॉल (पेय अल्कोहल) जैसी होती है, लेकिन यह जहरीला होता है। इसे पीने से इंसान मर सकता है और मरने से पहले वह अंधा भी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हेल्थ केयर वर्कर ने बताया कि एक पांच साल के बच्चे को उसके माता-पिता ने वायरल खबर सुनकर उसे मेथेनॉल पिला दिया, जिसके बाद वह अंधा हो गया। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान में सोशल मीडिया पर फारसी भाषा में एक संदेश वायरल हुआ था, जिसमें लिखा था, 'एक अखबार के मुताबिक, ब्रिटेन में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों को व्हिस्की और शहद से ठीक किया गया है। इसलिए अल्कोहल पीएं। यह शरीर में मौजूद वायरस को मार देता है।' आपको जानकर हैरानी होगी कि ईरान में अल्कोहल पीने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद लोगों ने अफवाह में पड़कर मेथेनॉल पी लिया, जिसका नतीजा घातक साबित हुआ। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बता दें कि कोरोना वायरस से ईरान में अब तक 2300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 32 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। हालांकि इनमें से अब तक 11 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किन्योश जहांपुर के मुताबिक, ईरान कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें