शताब्दी एक्सप्रेस में बेटिकट यात्रियों से वसूली कर रहा था फर्जी TTE, फिर हो गया असली टीटीई से सामना
- फोटो : एक्स
Fake TTE Video: भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल शताब्दी एक्सप्रेस में नकली टीटीई (TTE) लोगों के टिकट की जांच करते हुए पकड़ा गया है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस ट्रेन में सुरक्षा और चेकिंग के मामले में सख्ती देखने को मिलती है। लेकिन फिर भी शताब्दी ट्रेन में एक नकली टीटीई घूम रहा था।