फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया से सात साल पीछे है यह देश, यहां अभी भी चल रहा है वर्ष 2012

Mon, 02 Mar 2020 10:35 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अजीबोगरीब देश - फोटो : Social media
एक ओर जहां दुनियाभर में साल 2020 चल रहा है, वहीं एक देश ऐसा भी है जहां अभी भी 2012 ही चल रहा है। जी हां, आपको यह जानकर आश्चर्य तो हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इतना ही नहीं, इस देश में 12 नहीं बल्कि साल में 13 महीने होते हैं। 

विज्ञापन

2 of 7
इथियोपिया में अभी भी चल रहा है 2012 - फोटो : Social media
इस देश का नाम है इथियोपिया। अफ्रीका के दूसरे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश के तौर पर जाने जाने वाले इथियोपिया का कैलेंडर दुनिया से सात साल, तीन महीने पीछे चलता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां नया साल भी एक जनवरी नहीं बल्कि 11 सितंबर को मनाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दरअसल दुनियाभर में माने जाने वाले ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत वर्ष 1582 में हुई थी। इससे पहले जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल होता था, लेकिन ग्रेगोरियन कैलेंडर आने के बाद से कैथोलिक चर्च को मानने वाले कई देशों ने नया कैलेंडर स्वीकार कर लिया, जबकि कई देश इसका विरोध कर रहे थे। इनमें इथियोपिया भी शामिल था। यही वजह है कि यहां का कैलेंडर अब भी साल 2012 में ही अटका हुआ है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आमतौर पर 12 महीनों का एक साल माना जाता है, लेकिन इथियोपियन कैलेंडर में एक साल में 13 महीने होते हैं। इनमें से 12 महीनों में 30 दिन होते हैं, जबकि अंतिम यानी 13वां महीना मात्र पांच या छह दिन का होता है। इस अंतिम महीने को पाग्युमे कहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
इथियोपिया का झंडा - फोटो : Social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि इथियोपिया अफ्रीका का इकलौता ऐसा देश है, जिसके पास अपनी खुद की लिपि है, जबकि बाकी के सभी देश अपनी भाषाएं लिखने के लिए रोमन लिपि का इस्तेमाल करते हैं। यहां गीइज लिपि का इस्तेमाल होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इथियोपिया पर इटली के पांच साल के एक छोटे से उपनिवेश काल को हटा दें तो इसपर कभी किसी औपनिवेशिक ताकत का राज नहीं रहा। यही वजह है कि यहां की स्थानीय लोकसंस्कृति अभी भी बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डलोल, इथियोपिया - फोटो : Pixabay
आप शायद नहीं जानते हों, लेकिन यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल जगहों में सबसे ज्यादा जगहें इथियोपिया की ही हैं। जैसे धरती पर सबसे गर्म जगह 'डलोल' इथियोपिया में ही है। यहां 41 डिग्री सेल्सियस का तापमान हमेशा बना रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें