न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने सीरीज का दूसरा टेस्ट भी गंवा दिया। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च टेस्ट को सात विकेट से जीतकर टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरी हार झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टैली में भी बड़ा बदलाव हुआ है। नंबर वन टेस्ट टीम भारत को न्यूजीलैंड ने सीरीज के पहले मैच में 10 विकेट से हराया था। सीरीज गंवाने के बावजूद भारतीय टीम टॉप पर बनी हुई है। इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है।