फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को प्लास्टिक सर्जरी करवाना पड़ा भारी, फिर वो हुआ जो कभी सोचा नहीं था

Sat, 11 Jan 2020 05:15 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जारा रॉड्रिग्यूज (सर्जरी से पहले की तस्वीर) - फोटो : Instagram
लोग अपने शरीर में मनचाहा बदलाव करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। कभी-कभी तो यह सफल हो जाता है, लेकिन कभी-कभी उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ है इंग्लैंड की रहने वाली एक महिला के साथ। उसने अपने स्तनों में बदलाव के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि इसी सर्जरी की वजह से उसे अपने दोनों स्तन ही गंवाने पड़ जाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, 28 वर्षीय जारा रॉड्रिग्यूज अपने शरीर से खुश नहीं थीं, इसलिए उन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट और पेट की चर्बी कम करने के लिए सर्जरी करवाने की सोची और पहुंच गईं तुर्की की राजधानी इस्तांबुल। यह बात अगस्त 2019 की है। सर्जरी के लिए उन्होंने एक क्लिनिक को करीब पांच हजार पाउंड यानी तकरीबन चार लाख 65 हजार रुपये दिए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जारा चाहती थीं कि उनके स्तनों का साइज (आकार) बढ़ जाए। लिहाजा सर्जरी शुरू हुई। इसमें सात घंटे का समय लगा। जब लगा कि सबकुछ ठीक है तो जारा इस्तांबुल से लौटकर दक्षिण पश्चिमी इंग्लैंड स्थित विल्टशायर में अपने घर पहुंच गईं, लेकिन यहां पहुंचते ही उनकी बाईं ओर वाला ब्रेस्ट इम्प्लांट इंफेक्शन की वजह से लीक होने लगा। साथ ही उनके दाईं ओर वाले स्तन में भी कुछ परेशानी हुई। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जारा ने फिर बाद में अपने इंस्टाग्राम पर दोनों स्तनों की तस्वीरें पोस्ट कर दीं, जिनकी हालत बिल्कुल खराब हो चुकी थी। हालांकि इसके बाद इस्तांबुल स्थित उस क्लिनिक ने जारा के ब्रेस्ट इम्प्लांट को दोबारा फिक्स करने की बात कही, जहां उन्होंने सर्जरी करवाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जारा एक बार फिर इस्तांबुल पहुंच गईं। क्लिनिक ने फिर से उनका ब्रेस्ट इम्प्लांट किया, लेकिन घर पहुंचते ही दोबारा वहीं परेशानी शुरू हो गई। इसके बाद जारा ने फिर से क्लिनिक वालों को फोन किया, लेकिन उन्होंने जारा का फोन उठाना ही बंद कर दिया। थक-हारकर जारा ने 22 नवंबर को इंग्लैंड स्थित एक अस्पताल में अपने दोनों ब्रेस्ट इम्प्लांट को हटवा दिया। अब उनका ब्रेस्ट टीशू बिल्कुल जीरो हो गया है, यानी सर्जरी की वजह से उन्हें अपने स्तन गंवाने पड़े हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें