फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के कहने पर रेस्टोरेंट के किचन में युवक ने किया ऐसा काम कि देखते ही आ जाएगी घिन

Thu, 30 May 2019 04:45 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
कई लोगों के दिमाग में हर वक्त फितूर रहता है और इस चक्कर में वे कई बार ऐसी हरकत कर बैठते हैं जिससे उनके खुद का ही नुकसान हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो इसी बात का उदाहरण है कि हर वक्त मस्ती करना कभी-कभी खुद के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

- फोटो : social media
नॉर्थवेस्ट फ्लोरिडा डेली न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यह व्यक्ति अमेरिकी फास्ट फूड रेस्तरां चेन वेंडी में काम करता था। वह रेस्टोरेंट के किचन में शॉर्ट पहने हुए सिंक में नहाने के लिए उतर गया।  इस दौरान उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी शख्स को उकसा रहे थें और वीडियो बना रहे थे। वीडियो में आप यह भी सुन सकते हैं कि शख्स कह रहा है कि पानी बहुत ही गर्म है। 


वीडियो वायरल होने के बाद वेंडी के मालिकों ने उस शख्स को रेस्टोरेंट से निकाल दिया। उन्होंने इस घटना को अस्वीकार्य करार देते हुए कहा कि हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं और यह स्पष्ट रूप से पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह एक व्यक्ति द्वारा किया गया प्रैंक था जो अब इस रेस्तरां में काम नहीं करता है और जिसने स्पष्ट रूप से अच्छे निर्णय का उपयोग नहीं किया। हम अपनी टीम और यहां की गुणवत्ता को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं कर सकते।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें