सोशल मीडिया आजकल एक ऐसा माध्यम बन गया है, जो हर स्मार्टफोन यूजर के जीवन में शामिल हो गया है। चाहे कोई इंस्टाग्राम पर हो, फेसबुक पर या फिर एक्स पर लगभग हर कोई किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव दिखाई देता है। बहुत से लोग तो कई सोशल ऐप्स का एक साथ इस्तेमाल करते हैं। ऐसे माहौल में मजेदार और दिलचस्प वीडियो अक्सर तेजी से वायरल होते हैं। आज के सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों से कुछ भी छिपा पाना काफी मुश्किल है। कई बार हमारे सामने ऐसी खबरें भी आ जाती हैं, जिसे जानकर हम हैरान रह जाते हैं और यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि वायरल होने के लिए लोगों का दिमाग कितना चलता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। अगर आप सोशल मीडिया पर थोड़ा भी वक्त बिताते हैं, तो आपने ये वीडियो जरूर देखा होगा। इसमें एक ऑफिस कर्मचारी दिखता है, जो अपने लैपटॉप पर काम करने की बजाय गेम खेल रहा होता है। उसका बॉस उस पर शक करता है और सोचता है कि क्यों न उसे रंगे हाथों पकड़ लिया जाए। वह चलते-चलते कर्मचारी की डेस्क तक आता है। लेकिन जैसे ही वह नजदीक पहुंचता है, कर्मचारी बड़ी चालाकी से कीबोर्ड की एक शॉर्टकट की दबाता है और गेम वाले टैब को बदलकर एक ऐसा टैब खोल देता है जिसमें ऑफिस का टेम्पलेट दिख रहा होता है।
बॉस पकड़ने की करता है कोशिश
बॉस बार-बार कोशिश करता है कि उसे पकड़ ले, लेकिन कर्मचारी हर बार समय रहते टैब स्विच कर देता है और खुद को मासूम बनाकर पेश करता है। यह पूरा दृश्य इतना मजेदार है कि वीडियो देखकर हर किसी की हंसी छूट जाती है।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो एक्स पर @sankii_memer नामक अकाउंट से साझा किया गया है, जिसमें कैप्शन में लिखा गया है, “एम्पलाई ऑफ द ईयर।” जब तक यह खबर लिखी गई, तब तक इस वीडियो को 15 हजार से अधिक बार देखा जा चुका था। वीडियो पर तमाम यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने हंसने वाली इमोजी भेजी, तो किसी ने लिखा – "ये ट्रिक तो सीखनी ही पड़ेगी।" सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस तरह के वीडियो यह दिखाते हैं कि सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के और ह्यूमर से भरे कंटेंट को लोग कितनी पसंद करते हैं, और कैसे ये वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं।