सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर tilakdevdubey नाम के अकाउंट से पोस्ट को शेयर किया गया है। इसमें एक आदमी मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर चुपचाप बैठा दिखता है। प्लेटफॉर्म लगभग खाली था और पोस्ट को शेयर करने वाला शख्स खुद अपनी ट्रेन मिस कर चुका था। उन्होंने बताया कि जब बाईं ओर देखा, तो एक और व्यक्ति सिर झुकाए, आंसुओं से भरी आंखों के साथ बैठा था- रो रहा था, लेकिन बिना आवाज के।
उन्होंने लिखा कि वो रो रहा था, लेकिन वो किसी को दिखाना नहीं चाहता। वह सिर्फ अपने दर्द को बाहर निकालना चाहता था। उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा कि उन्होंने उस व्यक्ति से जाकर पूछा, ''क्या आप ठीक हैं?'' आदमी ने सिर उठाकर सिर्फ इतना कहा, “बस कुछ याद आ गया... शुक्रिया पूछने के लिए। फिर वह खामोश हो गया।
Mystery of Pompeii: इस प्राचीन शहर में अचानक इंसान से लेकर जानवर तक बन गए थे पत्थर, कहानी जानकर कांप जाएगी रूह
उन्होंने आगे लिखा वो ऐसे देख रहा था जैसे किसी ऐसे ट्रेन का इंतजार कर रहा हो जो कभी आने वाली नहीं। शायद उसने किसी को खो दिया था या खुद को। इस पंक्ति ने लोगों के दिलों को छू लिया। उन्होंने लिखा, “मर्द भी रोते हैं, लेकिन खामोशी में। क्योंकि कभी-कभी दर्द की भाषा सिर्फ शांति होती है।
Ajab-Gajab: दुनिया का ऐसा अनोखा देश जहां नहीं है एक भी सांप, जानिए आखिर क्या है वजह
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रही है। इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि आपने बहुत खूबसूरती से मर्दों की नर्मी और उनके दर्द को दिखाया। एक अन्य शख्स ने लिखा है, हर आदमी इस दर्द से गुजरता है, एक गले लगाना बहुत कुछ बदल सकता है।