फ्लाइट अटेंडेंट ने अपने ग्रेजुएशन के मौके को बनाया खास
- फोटो : @fernstheory Instagram
Viral Video: मां-बेटी का रिश्ता दुनिया का सबसे अटूट बंधन होता है। मां के लिए उसकी बेटी उसकी परछाई, सबसे अच्छी दोस्त, और उसके दिल का एक अनमोल हिस्सा होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर मां-बेटी से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एमिरेट्स की एक फ्लाइट अटेंडेंट ने अपनी नन्ही बेटी के साथ एक जैसी यूनिफॉर्म पहनकर ग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट लेती नजर आ रही है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, थाईलैंड की रहने वाली चिट्टावन सुकाफात, जो एमिरेट्स में क्रू मेंबर बनने की ट्रेनिंग ले रही थीं। अपने ग्रेजुएशन के मौके पर अपनी बेटी का हाथ पकड़कर स्टेज पर चलती नजर आती हैं।उनकी बेटी ने भी एमिरेट्स की छोटी सी यूनिफॉर्म पहनी हुई थी, जिसमें टोपी और स्कार्फ भी शामिल था। वह धीरे-धीरे अपनी मां के साथ स्टेज पर चल रही थी, जिसे देखकर पूरा हॉल तालियों और खुशी की आवाजों से गूंज उठा।
Viral Video: भागते सांप को छेड़ते ही पल भर में पलटा खेल, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें
वीडियो की सबसे खास बात तब हुई जब डिप्लोमा देने वाले अधिकारी ने बच्ची को भी एक सर्टिफिकेट दे दिया। इस छोटे से पल ने इस लम्हे को और यादगार बना दिया, क्योंकि यह मां और बेटी के खास रिश्ते और गर्व के पल को दिखाता है। इस दौरान मां अपनी बेटी का हाथ थामे रहीं और प्यार से उसकी तरफ देखती रहीं, जबकि बच्ची आसपास के माहौल को देखकर खुश हो रही थी।
मां-बेटी के इस दिल छू लेने वाले वीडियो को खुद चिट्टावन सुकाफात ने अपने इंस्टाग्राम @fernstheory पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। वीडियो को अभी तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।
वीडियो देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- वह काम, पढ़ाई और मां की जिम्मेदारी—तीनों को बहुत अच्छे से निभा रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं उस दिन का इंतजार कर रहा है जब यह छोटी बच्ची भी फ्लाइट अटेंडेंट बनेगी।