फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जान खतरे में डालकर ट्रेन कोच के पायदान पर सफर करती बुजुर्ग महिला, झकझोर देगा ये वायरल वीडियो

Fri, 03 Apr 2026 10:35 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक बुजुर्ग महिला अपनी जान खतरे में डालकर ट्रेन के दरवाजे के बाहर पायदान पर बैठकर सफर करती नजर आ रही है। मजबूरी और गरीबी इंसान से क्या नहीं करवाती कि इस उम्र में भी  महिला को इस तरह सफर करना पड़ा। 
विज्ञापन
ट्रेन के पायदान पर बैठी बुजुर्ग महिला - फोटो : @S marwadi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई भावुक करने वाले होते हैं, जबकि कुछ बेहद हैरान करने वाले होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें  एक बुजुर्ग महिला अपनी जान खतरे में डालकर ट्रेन के दरवाजे के बाहर पायदान पर बैठकर सफर करती नजर आ रही है। मजबूरी और गरीबी इंसान से क्या नहीं करवाती कि इस उम्र में भी महिला को इस तरह सफर करना पड़ा। 

विज्ञापन


Viral Video: होटल में सोते समय शख्स गले पर रेंग रहा था कोबरा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे पर तानी स्पार्कल गन, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा अपना सिर
विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला ट्रेन के कोच के बाहर पायदान पर बैठी हुई सफर करती नजर आ रही है। तेज रफ्तार में चल रही है ट्रेन में बैठी महिला अंदर जाने की बजे बाहर ही बैठी नजर आती है। वीडियो में यह भी साफ नजर आता है कि बुजुर्ग महिला बहुत खतरनाक स्थिति में बैठी है और जिस तरह से ट्रेन चल रही है, नीचे की और पटरी से पता चलता है कि ट्रेन कितनी स्पीड में चल रही होगी। 
 


तेज रफ्तार ट्रेन और खुला दरवाजा जरा सी चूक बुजुर्ग महिला के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन मजबूरी ऐसी कि महिला को इस तरह सफर करना पड़ा। यही वजह है कि अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर भावुक होते नजर आ रहे हैं। 

Viral Video: बिना कार-बस के निकली अनोखी बरात, कंधे पर बैठा दूल्हा, लोग बोले- यही है असली खुशी

 

ट्रेन के दरवाजे के बाहर पायदान पर बैठकर सफर करती बुजुर्ग महिला के इस वीडियो को कई हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- गरीबी बहुत बुरी होती है, मौत से भी समझौता करवा देती है। दूसरे यूजर ने लिखा- गरीबी कभी-कभी इंसान की हिम्मत और सपनों को भी तोड़ देती है। तो वहीं कई यूजर्स ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कमेंट किया, यह ऊपर वाले की देन कम, सरकार की विफलता ज्यादा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें