फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बारात में लाइट पकड़े बुजुर्ग को देखकर रो पड़ा सोशल मीडिया, लोग बोले- मजबूरी क्या नहीं करवाती है

Thu, 07 May 2026 07:37 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति छाता और लाइट पकड़ दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
बारात में लाइट पकड़े बुजुर्ग को देखकर रो पड़ा सोशल मीडिया - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: शादियों के चमक-दमक और खुशियों से भरे माहौल में कभी कुछ ऐसा दिख जाता है, जो लोगों को भावुक करते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। जगमगाती रोशनी के पीछे की इस तस्वीर ने लोगों को रूला दिया है। झकझोर देने वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि बेहद बुजुर्ग व्यक्ति हैं, जिनके चेहरे पर झुर्रियां और आंखों में थकान है। किसी शादी में वह भारी छाता या लाइट पकड़े दिख रहे हैं। इस उम्र में लोगों को आराम की जरूरत है। इस बुजुर्ग को दो वक्त की रोटी के लिए ऐसा संघर्ष करता देख लोग भावुक हो रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर अप्रैल के आखिरी महीने में वीडियो को शेयर किया गया था। इस पर कैप्शन लिखा है, गरीबी बहुत दर्द देती है कम्भखत उम्र का भी लिहाज नहीं करती। बुजुर्ग ने लाल रंग की बैंड वाली यूनिफॉर्म पहनी हुई है। उनकी बेबसी और मजबूरी देखकर लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया दी है। उनका चेहरा सच्चाई बता रहा है, जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन





Viral Video: समुद्र में पैराग्लाइडिंग करना पड़ा महंगा, हवा और पानी के बीच लग गई जान की बाजी

सोशल मीडिया पर बुजुर्ग की इस मजबूरी ने लोगों के दिल को छू लिया है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 6 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है, जबकि 46 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक शख्स ने लिखा है, धिक्कार है ऐसे बेटे को जो बाप से इस उम्र में काम करवा रहा है, भगवान कभी माफ नहीं करेंगे। एक अन्य ने लिखा है, मजबूरी क्या नहीं करवाती है। 

Hanta Virus: क्या है हंता वायरस? जिससे दहशत में है दुनिया, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी

वीडियो में दिख रहा है कि बारात में लाइट चमचमा रही है और लोग डांस कर रहे हैं। बुजुर्ग ने भारी छाता या लाइट पकड़ा हुआ है। देखकर लगता है कि वो ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहे हैं। अब इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें