सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर हमारा दिन बन जाता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, ये वीडियो मेट्रो में सफर कर रहे एक बुजुर्ग कपल का है। ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे देखकर कह रहे हैं, 'वाह! प्यार हो तो ऐसा…ये हैं रियल कपल!'
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग कपल मेट्रो में सफर कर रहा है। इस दौरान दोनो सेल्फी लेने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहा हैं। इस वीडियो में दोनों सेल्फी लेने के लिए जिस तरह कोशिशें करते दिख रहे हैं, उसे देखकर आपका आत्म-विश्वास भी बढ़ जाएगा। दोनों की क्यूटनेस ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।
आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग कपल सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फोटो सही नहीं आ रही है। ऐसे में महिला अपने पति को आश्वासन देती है कि मेट्रो से उतरने से पहले वह एक अच्छी सेल्फी ले सकेंगे।
देखें वीडियो-
हालांकि, बुजुर्ग शख्स एक अच्छी सेल्फी लेने की लगातार कोशिश करता है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होता। उन्हें देखकर लग रहा है कि उन्हें इस चीज की आदत नहीं है, इसलिए वह एक परफेक्ट फोटो नहीं ले पा रहे हैं। वीडियो में वह एक अच्छी तस्वीर के लिए खुद को एडजस्ट करते नजर आ रहे हैं।
दोनों हर एंगल से बेहतर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं, आखिर में कपल खड़े होकर सेल्फी लेता है। हालांकि, खुशी की बात ये है कि उतरने के बाद वह कपल एक परफेक्ट सेल्फी ले पाते हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Kalpak Photogarphy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘अच्छी फोटो के लिए इंतजार करें। सही इंसान के साथ जीवन थोड़ा बेहतर हो जाता है, है ना?’ इस वीडियो को अब तक 5 मिलियन से भी ज्यादा बार देख जा चुका है।