फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG: पाकिस्तान के इस मिस्ट्री स्पिनर ने डेब्यू टेस्ट में ही झटके सात विकेट, इंग्लैंड 281 रन पर ऑलआउट

Fri, 09 Dec 2022 04:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

अबरार का यह डेब्यू टेस्ट है और पहली पारी में ही उन्होंने कमाल दिखाया। सोशल मीडिया पर अबरार की जमकर तारीफ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी 51.4 ओवर में 281 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद ने सात विकेट झटके। अबरार ने 22 ओवर गेंदबाजी की और 114 रन दिए। इसके अलावा बाकी तीन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कुल मिलाकर 23.4 ओवर डाले और तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

अबरार का यह डेब्यू टेस्ट है और पहली पारी में ही उन्होंने कमाल दिखाया। सोशल मीडिया पर अबरार की जमकर तारीफ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। 38 रन पर टीम को पहला झटका लगा। जैक क्राउली 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेन डकेट ने ओली पोप के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी निभाई।

डकेट और पोप दोनों ने अर्धशतक जड़ा। डकेट 49 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रुक कुछ खास नहीं कर सके। रूट आठ और ब्रुक नौ रन बनाकर पवेलियन चलते बने। ओली पोप 60 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए। कप्तान बेन स्टोक्स ने विल जैक्स के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी निभाई। 

स्टोक्स 38 गेंदों में 30 रन और जैक्स 44 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। ओली रॉबिन्सन 14 गेंदों में पांच रन और मार्क वुड 27 गेंदों में 36 रन बना सके। जाहिद महमूद ने जैक लीच और जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी 281 रन पर समेट दी। पाकिस्तान की ओर से अबरार ने क्राउली, डकेट, पोप, रूट, ब्रुक, स्टोक्स और विल जैक्स समेत सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, जाहिद ने रॉबिन्सन, लीच और एंडरसन को आउट किया। टेस्ट डेब्यू में फाइव विकेट हॉल लेने वाले अबरार पाकिस्तान के 13वें गेंदबाज हैं। 

कौन हैं 24 साल के अबरार अहमद?
अबरार अहमद ऑन पेपर एक लेगब्रेक बॉलर हैं। हालांकि, वह गुगली, कैरम बॉल समेत कोई भी स्पिन बड़ी आसानी से कर सकते हैं। वह गेंद को स्पिन कराने के लिए अपनी अंगुलियों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से उन्हें मिस्ट्री स्पिनर भी कहा जा रहा है। वह पाकिस्तान के लिए खेलने वाला अपनी तरह की कला वाले पहले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

अबरार पश्तो बोलते हैं, लेकिन उनकी पैदाइश कराची की है और वहीं पले-बढ़े हैं। उनका परिवार देश के उत्तर से शहर में चला गया। इस गांव का नाम शिंकियारी है, जो कि काराकोरम राजमार्ग पर एबटाबाद के पास मनसेहरा के बाहरी इलाके में स्थित एक छोटा सा गांव है। वह कराची के लाइन्स एरिया में टेप-बॉल क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें