फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर अल नीनो लेकर आ रहा तबाही: कहीं बाढ़, तो कहीं जमीन धंसने का खतरा, 1950 के बाद पहली बार होगा ऐसा

Mon, 23 Nov 2026 04:10 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

अल नीनो के प्रभाव से नेपाल समेत हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र के कई देशों में भारी बारिश और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। मौसमी पूर्वानुमान के मुताबिक, मजबूत अल नीनो के प्रभाव से इलाके के कुछ हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 
विज्ञापन
सुपर अल नीनो लेकर आ रहा तबाही, कहीं बाढ़, तो कहीं जमीन धंसने का खतरा - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल समेत हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र के कई देशों में एक बार फिर बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। नए मौसमी पूर्वानुमान के मुताबिक, मजबूत अल नीनो के प्रभाव से इलाके के कुछ हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। इससे नेपाल, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, उत्तरी भारत और बांग्लादेश के कई इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं का जोखिम बढ़ सकता है।

विज्ञापन


पश्चिमी हिमालय में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

हिंदू कुश हिमालय विंटर आउटलुक 2026 में चेतावनी दी गई है कि पश्चिमी हिमालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी से बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। हालांकि, क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की भी संभावना है। इससे सूखे की स्थिति पैदा हो सकती है और जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। इस रिपोर्ट को इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD), बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के इंस्टीट्यूट ऑफ एटमॉस्फेरिक फिजिक्स ने संयुक्त रूप से तैयार किया है।

शक्तिशाली अल नीनो बढ़ा सकता है मौसमी खतरा

यह पूर्वानुमान ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी संस्था नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने मजबूत से बहुत मजबूत अल नीनो विकसित होने की संभावना जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अल नीनो 1950 से मौसम संबंधी रिकॉर्ड रखे जाने के बाद सबसे शक्तिशाली घटनाओं में से एक हो सकता है। ICIMOD के वैज्ञानिकों का मानना है कि अल नीनो के प्रभाव से हिमालय की तलहटी वाले इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी हो सकती है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में आपदा का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन


वीडियो: मामदानी के पीछे खड़े शख्स के अजीब एक्सप्रेशन वायरल, लोगों ने बताया- एलियन

नेपाल में पहले भी भारी तबाही मचा चुका है मौसम

नेपाल और भूटान में हाल के वर्षों में मानसून काफी विनाशकारी रहा है। नेपाल में आई बाढ़ की वजह से करीब 1,500 लोगों की मौत और 5,000 से अधिक लोगों के लापता होने का दावा किया गया है। इस आपदा के बाद राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण पर करीब 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च होने का अनुमान है।

हिंदी नहीं जानता NRI बच्चा, फिर भी गाया 'जब जिद पे आ गईं पार्वती' गाना, रशियन मां का रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले समय में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, उत्तरी भारत और नेपाल के कुछ इलाकों में सामान्य से ज्यदा बर्फ जमा हो सकती है। ऐसे में हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले लोगों और प्रशासन को संभावित बाढ़, भूस्खलन, हिमस्खलन और सूखे जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से तैयारी करनी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें