फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: समुद्र किनारे फोटोशूट करा रही थी मॉडल, तभी आई लहरें बहा ले गई और फिर..., वायरल हुआ खतरनाक वीडियो

Tue, 23 Dec 2025 06:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: समुद्र किनारे फोटोशूट करा रही एक मॉडल का खौफनाक वीडियो सामने आया है। मॉडल पोज दे रही थी, तभी अचानक तेज लहरें आई और उसे बहा ले गईं। इससे देखकर लोग हैरान हैं। 
 
विज्ञापन
समुद्र किनारे फोटोशूट करा रही थी मॉडल, तभी आई लहरें बहा ले गई और फिर... - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मॉडल का रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल,मॉडल समुद्र किनारे फोटोशूट करा रही थी। तभी अचानक पीछे से विशाल लहर आई और मॉडल को बहा ले गई। हालांकि, मॉडल की जान बच गई, लेकिन उसे काफी चोटे आई हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी डरावना है। फोटोशूट के लिए पोज दे रही महिला अचानक से विशाल लहर की चपेट में आ जाती है,  क्योंकि आसपास खतरनाक चट्टान और चट्टानी संरचनाएं थीं। 

कहां हुआ हादसा?  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र में दर्शनीय स्थलों की सैर कर रही एक चीनी टूरिस्ट मॉडल बाल-बाल बची। यहां एक विशाल लहर उन्हें चट्टानों से नीचे गिराकर बहा ले गई। महिला पर्यटक कथित तौर पर मर्सा मटरूह में स्थित मटरूह आई नामक दर्शनीय स्थल पर गई थीं, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पर लोग आकर्षक चट्टानी संरचनाओं और शानदार लहरों को देखने के लिए आते हैं।
विज्ञापन




Video: जंगल से निकल मंदिर की सीढ़ियों पर पहुंच गया शेर, डरकर भागने लगे श्रद्धालु, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला नारंगी रंग की कपड़े पहनी हैं और समुद्र की चट्टान में बने एक दर्रे में पोज दे रही हैं। अचानक लहरें विशाल चट्टानी छेद में घुस जाती है, जिसमें खड़ी होकर मॉडल पोज दे रही थी। लहर की टक्कर से मॉडल नीचे समुद्र में गिर जाती है। फिर लहरों ने उन्हें चट्टानों पर पटक दिया है, जो बेहद खतरनाक है। 

Zara Hatke: रेलवे स्टेशन के नाम के साथ क्यों जुड़ा होता है ‘जंक्शन’ और ‘सेंट्रल’, क्या आप जानते हैं वजह?

हालांकि, इस घटना में महिला की जान बच जाती है, लेकिन उसे काफी चोटें आई हैं। महिला का दावा है कि वह एक सुरक्षा रस्सी को पकड़कर किनारे पर वापस आई। वायरल वीडियो ने लोगों को रोंगटे खड़े कर दिए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें