फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earth Hour Day 2023: आज पूरी दुनिया में एक घंटे के लिए छा जाएगा अंधेरा, जानिए क्या है अर्थ आवर

Sat, 25 Mar 2023 05:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

अर्थ आवर डे मनाने के पीछे मुख्य वजह ऊर्जा की खपत को बचाना और प्रकृति की सुरक्षा के लिए जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर ध्यान को केंद्रित करना है।
विज्ञापन
Earth Hour Day 2023 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Earth Hour Day 2023: दुनिया में हर साल अर्थ आवर डे (Earth Hour Day 2023) मनाया जाता है। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (World Wide Fund for Nature/World Wide Fund) की तरफ से हर साल मार्च के महीने में आखिरी शनिवार को अर्थ आवर डे का आयोजन किया जाता है। इस दिन रात 8:30 से 9:30 बजे तक दुनिया भर के करोड़ों लोग अपनी स्वेच्छा से एक घंटे के लिए लाइट बंद कर देते हैं। इसका मकसद धरती को बेहतर बनाने के लिए एकजुटता का संदेश देना होता है। आइए जानते हैं अर्थ आवर डे से जुड़ी खास बातें...

विज्ञापन


क्या होता है अर्थ आवर

वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर संस्था की तरफ से हर साल दुनिया में अर्थ आवर का आयोजन किया जाता है। इसके तहत दुनियाभर के करोड़ों लोग एक घंटे के लिए बिजली की खपत को बंद कर देते हैं जिसकी वजह से इसे अर्थ आवर कहा जाता है। इस साल अर्थ आवर आज यानी 25 मार्च, 2023 को रात 8:30 बजे से शुरू होगा। अगर आप भी इस आयोजन में शामिल होना चाहते हैं, तो रात 8.30 से 9.30 बजे के बीच घरों और कार्यस्थलों के बिजली उपकरणों को बंद रख सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में 31 मार्च 2007 को पहली बार अर्थ आवर डे का आयोजन किया गया था। इसके बाद यह आयोजन धीरे-धीरे पूरी दुनिया में होने लगा। 

क्या है अर्थ आवर मनाने की वजह 

अर्थ आवर डे मनाने के पीछे मुख्य वजह ऊर्जा की खपत को बचाना और प्रकृति की सुरक्षा के लिए जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर ध्यान को केंद्रित करना है। इसके साथ ही प्रकृति के नुकसान को रोकना और मानव जाति के भविष्य को बेहतर बनाना है। इसके आयोजन के माध्यम से दुनियाभर के लोगों को हर दिन प्रकृति को होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। इसके अलावा प्रकृति के नुकसान को रोकने के लिए प्रेरित किया जाता है। 
विज्ञापन


Ajab Gajab: रेगिस्तान में मिला 7 हजार साल पुराना रहस्यमयी स्मारक, पाए गए इंसानों और जानवरों के अवशेष

सैकड़ों देशों का मिल रहा सहयोग

अर्थ आवर अभियान को 190 से ज्यादा देशों का सहयोग मिल रहा है। अब यह दुनिया में एक बहुत बड़ा अभियान बन चुका है। दुनियाभर के करोड़ों लोग हर साल इस वैश्विक कार्यक्रम में शामिल होते हैं। अर्थ आवर डे के दिन दुनिया के कई ऐतिहासिक इमारतों की बिजली को बंद कर दिया जाता है। बिजली बंद करने से कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद मिलती है और ऊर्जा की भी बचत होती है। 

Ajab-Gajab: क्या आपको भी लगता है कुत्तों से डर? इन तरीकों से बन जाएंगे आपके दोस्त

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें