फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जयमाला के समय बच्चे ने दुल्हन के साथ की ऐसी हरकत, गुस्साई लड़की ने जड़ दिया चांटा, देखें वीडियो

Wed, 06 Aug 2025 09:53 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वायरल वीडियो में एक शादी समारोह का सीन दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में एक दुल्हन नजर आती है, जो पूरी तरह से सजी-धजी होती है और स्टेज पर खड़ी दिखाई देती है।
विज्ञापन
बच्चे ने कर डाली ऐसी हरकत कि दुल्हन को आ गया गुस्सा - फोटो : एक्स@MojClips
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में जब भी लोगों को थोड़ी फुर्सत मिलती है या बोरियत महसूस होती है तो वे सोशल मीडिया की तरफ रुख करते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और X जैसे प्लेटफॉर्म पर दिनभर अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो भावुक कर देते हैं तो कुछ इतने मजेदार होते हैं कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही फनी वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। तो आज इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक शादी समारोह का सीन दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में एक दुल्हन नजर आती है, जो पूरी तरह से सजी-धजी होती है और स्टेज पर खड़ी दिखाई देती है। लग रहा है कि वह किसी का इंतजार कर रही है या फोटो क्लिक करवा रही है। तभी वहां एक छोटा बच्चा आता है और कुछ ऐसा करता है जिससे दुल्हन चौंक जाती है।



बच्चे की हरकत देख भड़क गई दुल्हन
वीडियो में दिखता है कि वह बच्चा अचानक दुल्हन की नाभि में उंगली कर देता है। यह हरकत बहुत ही अजीब और अप्रत्याशित होती है। बच्चे की इस हरकत से दुल्हन को गुस्सा आ जाता है और वह तुरंत उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। यह पूरा सीन कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है और यही क्लिप अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो को X प्लेटफॉर्म पर @MojClips नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ मजाकिया अंदाज में कैप्शन दिया गया है, "इसे कहते हैं उंगली करना।" यह कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोग कर रहे हैं बच्चे की शरारत की आलोचना
वीडियो के पोस्ट होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं और कई और सोशल मीडिया पेजों ने भी इसे रीपोस्ट किया है। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर हंस रहे हैं तो कुछ इसे बच्चों की शरारत कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि भले ही बच्चा था, लेकिन ऐसी हरकत शादी जैसे मौके पर ठीक नहीं है।

लोग खूब कर रहे हैं शेयर
यह वीडियो एक बार फिर यह साबित करता है कि सोशल मीडिया पर कोई भी छोटा सा पल, अगर अनोखा या मजेदार हो तो वह वायरल हो सकता है। इस तरह के वीडियो लोगों को थोड़ी देर के लिए हंसी और हल्कापन महसूस कराते हैं। हालांकि यह भी जरूरी है कि बच्चों को सार्वजनिक जगहों पर कैसे बर्ताव करना है, इसकी समझ जरूर दी जाए। कुल मिलाकर, यह वीडियो इंटरनेट यूजर्स के लिए हंसी का कारण बन गया है और लोगों के बीच चर्चा का विषय भी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें