कई लोग अपनी चारधाम यात्रा के पूरे दर्शन का वीडियो, फोटो और रील बनाकर भी पोस्ट करते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर चारधाम यात्रा से जुड़ा कुछ लोगों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ यात्री बॉलीवुड के फेमस गाने छैंया-छैंया पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई है। आइए देखते हैं कि आखिर वीडियो में क्या है?
Viral Video: अनोखे तरीके से आर्मी पायलट ने किया गर्लफ्रेंड के सामने अपने प्यार का इजहार, दिल छू लेगा वीडियो
Viral Video: चीन की मेट्रो में दिखा अजीब नजारा, लेटकर पढ़ रहे बच्चों का वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक फैमिली चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आसपास अलग-अलग जगहों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म 'दिल से' का फेमस गाना 'छैंया-छैंया' बज रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान पूरी फैमिली पहले यमुनोत्री में मंदिर के आगे से डांस की शुरुआत करती है, इसके बाद गंगोत्री और फिर केदारनाथ धाम के आगे रील शूट करती है और आखिर में बद्रीनाथ पर लास्ट डांस स्टेप करते हुए उनकी रील खत्म हो जाती है।
चारधाम यात्रा में डांस करते श्रद्धालुओं के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, धार्मिक स्थलों पर इस तरह डांस करना और मनोरंजन के लिए वीडियो बनाना सही नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री केवल टूरिस्ट प्लेस नहीं बल्कि बेहद पवित्र धार्मिक धाम हैं, ऐसी जगहों शांत और धार्मिक माहौल बनाए रखना चाहिए। वहीं कई यूजर्स का ये मानना भी है कि, अगर किसी ने किसी को परेशान नहीं किया, लाइन नहीं तोड़ी, मंदिर परिसर में अव्यवस्था नहीं फैलाई और केवल अपनी खुशी जाहिर की है, तो इसमें गलत क्या है।
Viral Video: गाय-भैंस की तरह भूसा खाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने पकड़ा अपना सिर