फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Video: शादी का मंच बना अखाड़ा, रस्म के बीच रस्गुल्ले की ठूसा-ठूसी देख सब रह गए हैरान

Thu, 23 Apr 2026 06:00 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एक दूल्हा-दुल्हन का है, जिसमें शुरू में सब सामान्य होता है। लेकिन कुछ ही पल बाद वीडियो में ऐसा ट्विस्ट आता है कि हर कोई अपनी हंसी रोकने में नाकाम हो रहा है। 
विज्ञापन
Viral Video - फोटो : X/@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dulha Dulhan Ka Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया सच में एक अनोखा मंच है, जहां हर पल कुछ नया और अलग देखने को मिल जाता है। कभी कोई वीडियो दिल को छू जाता है, तो कभी ऐसा नजारा सामने आता है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कई बार यहां ऐसी घटनाएं भी देखने को मिलती हैं, जो मजेदार होने के साथ-साथ चौंका भी देती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक शादी से जुड़ा है और लोगों को हैरानी में डाल रहा है।

विज्ञापन


खूबसूरत पल में अचानक आया ट्विस्ट
वायरल वीडियो की शुरुआत बिल्कुल सामान्य और खूबसूरत तरीके से होती है। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। माहौल में खुशियां हैं, मेहमान आसपास मौजूद हैं और हर कोई इस खास पल का आनंद ले रहा है। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को रसगुल्ला खिलाने की रस्म निभाते नजर आते हैं। उनके हाथों में मिठाई है और पास ही एक महिला पूजा की थाली लिए खड़ी दिखाई देती हैं, पूरा दृश्य किसी परफेक्ट शादी जैसा लगता है।

लेकिन अचानक माहौल तब बदल जाता है, जब दुल्हन दूल्हे को थोड़ा मजाकिया अंदाज में जबरदस्ती रसगुल्ला खिलाने की कोशिश करती है। दूल्हा बार-बार मुंह खोलने से इनकार करता है, जिससे स्थिति अजीब होने लगती है। कुछ ही पलों में यह हल्का-फुल्का मजाक बहस में बदल जाता है और फिर मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन


स्थिति को बिगड़ता देख वहां मौजूद मेहमान दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं और माहौल को शांत करते हैं। शादी जैसे खुशी के मौके पर इस तरह का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

देखें वीडियो-



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, लोगों ने इसे तेजी से देखना और शेयर करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, तो कुछ इसे हैरान करने वाला बता रहे हैं।

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में शख्स ने किया ऐसा पोल डांस, देखकर लोगों ने फेर लिया मुंह
Viral Video: बस के अंदर सरदारों ने लगाए भोजपुरी गाने पर ठुमके, मजेदार डांस हुआ वायरल
Viral Video: बेटी के प्यार में पिता ने बनवाया अनोखा टैटू, भर आया लाखों लोगों का दिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें