Sardars Grooving to A Bhojpuri Song: आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हर खास पल को सहेजने का जरिया बन चुका है। लोग जहां भी जाते हैं चाहे ट्रिप पर हों, दोस्तों के साथ हों या घर में मस्ती कर रहे हों हर याद को वीडियो में कैद करना अब आम बात हो गई है। यही छोटे-छोटे पल जब सोशल मीडिया पर पहुंचते हैं, तो कभी हंसी बांटते हैं, कभी हैरान करते हैं और कई बार बिना किसी प्लान के ही वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है।
बस के अंदर दिखी जबरदस्त मस्ती
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बस का नजारा देखने को मिलता है, जहां सरदारों का एक ग्रुप सफर के दौरान मस्ती के मूड में नजर आ रहा है। आमतौर पर जहां बस का सफर शांत या थकाऊ होता है, वहीं यहां माहौल बिल्कुल उल्टा दिखता है, हंसी, म्यूजिक और डांस से भरा हुआ।
मजेदार बार ये है कि वीडियो में बैकग्राउंड में एक भोजपुरी गाना बज रहा है, जिस पर सरदारों को ग्रुप दिल खोलकर डांस करते दिखाई देता है। लेकिन असली सरप्राइज तब मिलता है जब एक सरदार जी उसी गाने को पूरे जोश के साथ गाते नजर आते हैं। उनकी भोजपुरी सुनकर कोई भी चौंक सकता है, क्योंकि वह बेहद साफ और मजेदार अंदाज में गाना गा रहे होते हैं।
देखें वीडियो
भाषा की दीवारें तोड़ती मस्ती
इस वीडियो की सबसे खास बात यही है कि यह दिखाता है, मस्ती और संगीत की कोई भाषा नहीं होती। जहां एक तरफ पंजाबी पहचान रखने वाला ग्रुप है, वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी गाने पर उनका ऐसा कनेक्शन देखने को मिलता है, जो दिल खुश कर देता है। यह नजारा इस बात का खूबसूरत उदाहरण है कि कैसे अलग-अलग संस्कृतियां एक साथ मिलकर खुशी के पल बना सकती हैं।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ लिखा गया कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें मजाकिया अंदाज में कहा गया है कि पहले लोग पंजाबी गाने सुनते थे और अब पंजाबी लोग भोजपुरी गानों पर झूम रहे हैं।
Viral Video: प्लेन में पैसेंजर ने जीत लिया एयरहोस्टेस का दिल, वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान
Video Viral: मेट्रो में चोरी करने से पहले दबोची गई महिला, जेबकतरी की नाकाम कोशिश का वीडियो वायरल
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में शख्स ने किया ऐसा पोल डांस, देखकर लोगों ने फेर लिया मुंह