फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दुकान से झटपट हॉट डॉग लेकर भागी बत्तख, फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देखकर हो जाएंगे भावुक

Tue, 07 Oct 2025 06:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ दिल को छू लेते हैं। वायरल वीडियो में बच्चों के लिए मां का प्यार देखने को मिला है
विज्ञापन
दुकान से झटपट हॉट डॉग लेकर भागी बत्तख, फिर हुआ कुछ ऐसा - फोटो : X@cloud1a7
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ दिल को छू लेते हैं। वायरल वीडियो में बच्चों के लिए मां का प्यार देखने को मिला है। इस वीडियो में एक बत्तख सुपर मार्केट से हॉट डॉग लेकर भागती हुई दिख रही है। वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, लेकिन असली वजह जानकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा सकताहै कि एक सुपर मार्केट में अचानक एक बत्तख घुस जाती है। बत्तख सीधे फूड सेक्शन की तरफ जाती है और वहां रखे हॉट डॉग में से एक उठा लेती है। फिर वह वहां से वैसे भागती है, जैसे उसे कोई पकड़ न ले। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही बत्तख तेजी से भागने की कोशिश, वह एक काउंटर से टकरा कर गिर जाती है। लेकिन गिरी हुई बत्तख तुरंत उठती है और भागते-भागते आखिरकार स्टोर से बाहर निकलने में कामयबा हो जाती है। 
विज्ञापन




Viral Video: 'दीदी तेरा देवर दीवाना' पर माधुरी दीक्षित की हमशक्ल ने बनाई रील, लोग बोले- ये कहां से ऑर्डर की है

भावुक करने वाला दिखा नजारा

इसके बाद वीडियो में सबसे भावुक करने वाला दृश्य दिखाई देता है। बत्तख बाहर पहुंचते ही हॉट डॉग को अपने बच्चों के दे देती है। छोटे-छोटे बत्तख के बच्चे खुशी-खुशी खाना खाते हैं और यह दृश्य देखकर दर्शकों का दिल पिघल जाता है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों व्यूज मिले हैं। इस लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और हर कोई मां की ममता और त्याग की तारीफ कर रहा है। 

Viral Video: सांड ने सड़क पर जा रही लैंबॉर्गिनी गाड़ी को कुचलकर किया चकनाचूर, देखने वालों की फटी रह गई आंखें

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @cloud1a7 नाम के अकाउंट से शेयर किया है। इस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें