फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का इकलौता ऐसा अस्पताल, जहां सिर्फ ऊंटों का होता है इलाज

Thu, 05 Dec 2019 01:17 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुबई कैमल हॉस्पिटल - फोटो : Social media
कुत्ते या अन्य जानवरों के अस्पताल के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन दुबई में एक ऐसा अस्पताल है, जहां सिर्फ और सिर्फ ऊंटों का इलाज होता है। जी हां, इस अस्पताल का नाम है दुबई कैमल हॉस्पिटल। यह दुनिया में अपनी तरह का इकलौता अस्पताल है। 
विज्ञापन

2 of 6
दुबई कैमल हॉस्पिटल - फोटो : Social media
इस वीआईपी अस्पताल को बनाने में करीब 71 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसकी शुरुआत साल 2017 में हुई थी, जो अब पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है। इस अस्पताल में ओमान से लेकर पूरे संयुक्त अरब अमीरात के ऊंटों का इलाज होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
दुबई कैमल हॉस्पिटल - फोटो : Social media
इस अस्पताल में कुल 65 मेडिकल स्टाफ हैं, जिसमें विदेशी विशेषज्ञों की टीम भी है। यहां एक बार में कुल 22 ऊंटों का इलाज किया जा सकता है। खास बात ये है कि इस अस्पताल में ऊंटों का इलाज काफी महंगा है। जहां ऑपरेशन की न्यूनतम कीमत 71 हजार रुपये है, तो वहीं सिर्फ अल्ट्रासाउंड के आठ हजार रुपये लगते हैं। 

4 of 6
दुबई कैमल हॉस्पिटल - फोटो : Social media
अस्पताल में एक पांच मीटर ऊंची एंडोस्कोपी मशीन लगाई गई है, जो पूरी दुनिया में सिर्फ तीन ही हैं। दो मशीनें अमेरिका में हैं, जिनमें से एक का इस्तेमाल व्हेल के इलाज में किया जाता है, तो वहीं दूसरी मशीन से जिराफ की एंडोस्कोपी की जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
दुबई कैमल हॉस्पिटल - फोटो : Social media
यहां ज्यादातर वैसे ऊंटों का इलाज किया जाता है, जो मैराथन की दौड़ में गिरकर घायल हो जाते हैं और उनकी हड्डियों में फ्रैक्चर हो जाता है। कई बार तो ऑपरेशन थिएटर में ऊंटों को उल्टा लटकाकर उनका इलाज किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऊंटों की रेस - फोटो : Social media
दरअसल, दुबई में होने वाली ऊंटों की दौड़ दुनियाभर में लोकप्रिय है। यहां रेस जीतने वाले विजेता को अरबों का इनाम दिया जाता है। इसी साल प्रतिष्ठित अल मरमूम हेरिटेज फेस्टिवल में ऊंटों की रेस आयोजित की गई थी, जिसमें जीतने वाले ऊंटों के मालिकों को करीब 2.86 अरब रुपये की राशि पुरस्कार के तौर पर दिए गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें