फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर युवक को कार ने मारी टक्कर, फिर ड्राइवर ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल

Sat, 10 Oct 2026 04:10 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: उत्तराखंड में एक कार की टक्कर पैदल चल रहे युवक से हो गई। इसके बाद चालक गाड़ी से बाहर निकला और युवक को गले लगा लिया। उत्तराखंड पुलिस ने यह वीडियो शेयर कर सड़क पर धैर्य रखने का संदेश दिया है।
 
विज्ञापन
सड़क पर टक्कर लगी तो गुस्सा नहीं - फोटो : X@@uttarakhandcops
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर चलते समय किसी वाहन से हल्की टक्कर लग जाए, तो कई बार लोग अपना आपा खो देते हैं। छोटी-सी बात पर बहस शुरू हो जाती है और देखते ही देखते मामला लड़ाई तक पहुंच जाता है। लेकिन उत्तराखंड से सामने आए एक वायरल वीडियो में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां एक कार की टक्कर पैदल चल रहे युवक से हो गई। इसके बाद कार चालक ने जो किया, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया। चालक गाड़ी से बाहर निकला और युवक को गले लगा लिया। इस वीडियो को उत्तराखंड पुलिस ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


पैदल जा रहे युवक को लगी कार की टक्कर
वायरल वीडियो में सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई दे रही है। इसमें एक युवक सड़क के किनारे पैदल चलता नजर आता है। इसी दौरान वहां से एक छोटी लाल रंग की कार गुजरती है और युवक से टकरा जाती है। टक्कर लगते ही कार रुक जाती है। इसके बाद चालक गाड़ी से बाहर निकलता है और युवक के पास पहुंच जाता है। आमतौर पर सड़क पर ऐसी घटना होने के बाद लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगते हैं। कई बार मामूली बात पर ही विवाद बढ़ जाता है। लेकिन इस वीडियो में कार चालक का व्यवहार कुछ अलग दिखाई देता है। वह युवक के पास पहुंचकर उसका हाल जानने की कोशिश करता है और फिर उसे गले लगा लेता है।

विज्ञापन


गुस्सा करने के बजाय किया ऐसा काम
वीडियो में आगे दोनों युवक कार के पास खड़े होकर कुछ देर बातचीत करते नजर आते हैं। आसपास कुछ और लोग भी दिखाई देते हैं। इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी जारी रहती है। हालांकि, वीडियो से यह साफ नहीं होता कि टक्कर लगने के बाद युवक को कोई चोट आई थी या नहीं। इसके बावजूद चालक का इस तरह बाहर निकलकर युवक के पास पहुंचना लोगों का ध्यान खींच रहा है।

उत्तराखंड पुलिस ने दिया खास संदेश
उत्तराखंड पुलिस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया। इसके जरिए सड़क पर धैर्य बनाए रखने और गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचने का संदेश दिया गया। ऐसी घटनाओं में सबसे जरूरी है कि पहले दूसरे व्यक्ति की हालत के बारे में पता किया जाए और जरूरत पड़ने पर उसकी मदद की जाए।

 लोगों ने भी दी प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सड़क पर जिम्मेदारी और व्यवहार को लेकर अपनी राय रखी। कुछ लोगों ने कार चालक के शांत व्यवहार की तारीफ की। उनका मानना है कि गुस्सा करने के बजाय समझदारी से काम लेने पर कई विवादों को टाला जा सकता है। वहीं, पैदल चलने वालों के लिए भी सड़क पर सतर्क रहना जरूरी है। सड़क सुरक्षा के लिए वाहन चालकों को सावधानी बरतने के साथ ही पैदल चलने वालों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।
 

दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति, हत्या करना मानती है मर्दानगी की निशानी, जानिए इनसे जुड़ी रोचक बातें

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें