चीन का एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी भी होगी और थोड़ा गुस्सा भी आएगा। एक ओर जहां इंसान अपनी इंसानियत भूलकर बुरे से बुरे काम को भी आसानी से अंजाम दे रहा है वहीं एक जानवर इंसानियत के बल पर अपनी महानता दिखा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : the sun
चीन के रहने वाले उस कुत्ते ने एक महान काम करके अपना नाम 'सुपरहीरो' रखवा लिया है। लोग उसे अब सुपरहीरो के नाम से बुला रहे हैं। दरअसल चीन के 'जिएंगजिंग क्षेत्र के उटान टाउन' में किसी ने हाल ही के जन्में बच्चे को जिंदा मिट्टी में गाड़ दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : the sun
उस कुत्ते का मलिक उसी वक्त अपने सुपरहीरो के साथ घूमने निकला था। हालांकि कुत्ते की सूंघने की शक्ति ज्यादा होती है, उसने सूंघ कर ही उस जगह पर पैर मारना और जमीन खोदना शुरू कर दिया। जब कुत्ते के मालिक ने ये सब देखा तो उसे शक हुआ।
4 of 5
- फोटो : the sun
कुत्ते ने जमीन खोदकर बच्चे को निकला ये सब देखकर उसका मालिक हैरान हो गया। बच्चे को किसी ने सफेद चादर से लपेटकर जमीन में गाड़ दिया था। उस बच्चे का मुंह कीचड़ और मिट्टी से भरा हुआ था।
फिलहाल वो बच्चा सुरक्षित है और उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना था कि थोड़ी देर और हुई रहती तो बच्चे की जान जा सकती थी। हालांकि बच्चे को रिकवर होने में थोड़ा वक्त लगेगा।