फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बेजुबानों ने लोगों को सिखा दी इंसानियत, गाय के लिए रोटी लेकर पहुंचा कुत्ता, दिल छू लेगा ये वीडियो

Sun, 12 Apr 2026 08:52 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक छोटा कुत्ता अपने मुंह में रोटी लेकर एक गाय के पास जाता है और उसे खिला देता है।इस छोटे से जानवर ने इंसानियत का ऐसा उदाहरण पेश किया है जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। 
विज्ञापन
गाय के लिए रोटी लेकर गया कुत्ता - फोटो : @tribhujaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dog Bring Roti For Cow Viral Video: सोशल मीडिया पर विकास नगर से एक कुत्ते और गाय की सच्ची दोस्ती से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा कुत्ता अपने मुंह में रोटी लेकर एक गाय के पास जाता है और उसे खिला देता है। इस छोटे से जानवर ने इंसानियत का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। 

Viral Video: जूट रस्सी की मदद से घड़े को बना दिया देसी फ्रिज, राजस्थानी महिला के जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में एक छोटा सा काला कुत्ता दिखाई देता है, जिसने अपने मुंह में एक रोटी दबाई हुई होती है। वह बिना किसी डर या झिझक के सीधे एक गाय के पास पहुंचता है और बड़े ही शांत और सलीके से उस रोटी को गाय के सामने रख देता है, मानो वह उसके खाने के लिए ही रोटी लाया हो। इसके बाद गाय भी बड़े आराम से वह रोटी खा लेती है। 

 

विज्ञापन

बता दें कि जिस शख्स ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया, उसने बताया कि वह उस कुत्ते के पीछे-पीछे चल रहा था। शुरुआत में उसे अंदाजा नहीं था कि कुत्ता क्या करने वाला है, लेकिन जब उसने देखा कि कुत्ता सीधे गाय के पास जाकर उसे रोटी खिला रहा है, तो उसने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर दिया। शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इंसान तो बस अपने स्वार्थ में उलझा है, असली इंसानियत तो आज इन बेजुबानों ने सिखा दी। 


इन दो बेजुबानों की यह निस्वार्थ दोस्ती साबित करती है कि प्यार और मदद की कोई भाषा या जाति नहीं होती। सच्चा रिश्ता सिर्फ और सिर्फ दिल से निभाया जाता है। एक बेजुबान का दूसरे बेजुबान के प्रति यह अनूठा और निस्वार्थ प्रेम देखकर शायद हमारी भी आंखें खुल जाएं। 

Viral Video: बच्चे के लंच बॉक्स ने जीत लिया दिल, टीचर ने कही ऐसी बात, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप

Viral Video: विदेशी जमीन पर भारतीय डांसर ने जीता दिल, भरतनाट्यम और हिप-हॉप का लगाया ऐसा तड़का, देखें वीडियो

 

कुत्ते और गाय के इस वीडियो को अबतक लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- अगर एक जानवर इतना संवेदनशील हो सकता है, तो इंसानों को भी अपन व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। तो वहीं कई इंटरनेट यूजर्स ने कुत्ते की समझदारी और दयालुता की तारीफ की, तो कुछ ने इसे इंसानों के लिए एक सीख बताया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें