फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाएं हाथ की जगह चढ़ा दिया दाहिने हाथ पर प्लास्टर, बच्चा डॉक्टर से कहता रहा...

Thu, 27 Jun 2019 01:15 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
डॉक्टरों की लापरवाही का मामला आए दिन सामने आता रहता है। लेकिन इस घटना ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। पूरे सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। यह घटना बिहार की है, जहां डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। 
विज्ञापन





 

दरअसल, बिहार के डीएमसीएच हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही के चलते सात साल के बच्चे के दाहिने हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया गया। जबकि फ्रैक्चर उसके बाएं हाथ में हुआ था। बीते मंगलवार को जैसे ही मामले का खुलासा हुआ विभाग में हड़कंप मच गया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे का नाम मो. शहजाद है जो हनुमान नगर का रहने वाला है। बीते सोमवार को पेड़ से गिरने के चलते उसके बाएं हाथ में चोट लग गई थी। जब चोट बढ़ने लगी तो परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बच्चे को हड्डी विभाग में दिखाया। 

- फोटो : facebook
डॉक्टर के कहने पर बच्चे के हाथ का एक्स-रे हुआ, जिसमें पता चला कि बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर है। ऐसे में प्लास्टर चढ़ाना जरुरी था। लेकिन मामला तब विवादित हुआ जब घर लौटने के बाद पता चला कि डॉक्टरों ने बच्चे के चोटिल बाएं हाथ की जगह दाहिने हाथ में प्लास्टर चढ़ाया था। 
विज्ञापन

बच्चे के मुताबिक जब डॉक्टर उसके गलत हाथ में प्लास्टर चढ़ा रहा था तो बच्चे ने उन्हें बताने की कोशिश की थी। मगर बच्चे की बात को अनसुना करते हुए डॉक्टर ने प्लास्टर चढ़ा दिया। बच्चे के परिजनों ने डीएमसीएच पहुंचकर इस लापरवाही की शिकायत की। जिसके बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ. राज रंजन प्रसाद ने जांच की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी इस मामले से अवगत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें