मंदिर में वीआईपी दर्शन से लोग से परेशान
मंदिर में होने वाले वीआईपी और विशेष दर्शन से लोगों को अब परेशानी हो रही है। इससे कोई भी इंकार नहीं कर सकता है। पैदल चलकर बाबा केदारनाथ धाम जाना बेहद कठिन है। अगर कोई पैदल चलकर धाम तक पहुंता है, तो उसका सपना होता है कि वो बाबा भोलेनाथ को अच्छे से दर्शन करे। अब एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया है।
महिला ने बयां किया दर्द
महिला का नाम आवनी खताना है। उन्होंने बताया है कि वो बीते एक महीने से केदारनाथ आने तैयारी में लगी थीं, 4 दिन से घर से निकली हैं, 2 दिन से ट्रैफिक में फंसी हैं। 4-5 मिनट का रास्ता उन्होंने 4-5 घंटे में पार किया। फिर जाकर वो केदारनाथ पहुंची। उन्होंने बताया कि वो 22-23 किलोमीटर पैदल चलकर आई हैं। इसमें इतना रिस्क था कि घोड़े चल रह हैं, खच्चर चल रहे हैं। गिरने का बहुत रिस्क था। लेकिन यहां केदारनाथ धाम में कुछ नहीं है।
Most Poisonous Bird: ये है दुनिया का सबसे विषैला पक्षी, काले-नारंगी रंग में छिपा है खतरनाक जहर
आवनी का कहना है कि यहां कोई मत आना, खामखां अपना समय खराब करोगे, पैसे खराब करो और मिलना-मिलाना कुछ नहीं है। अच्छे से दर्शन भी नहीं होंगे। यहां क्या पैसे लेंगे या आप वीआईपी दर्शन करो या हेलिकॉप्टर से यात्रा करो। अगर आप पैदल यात्रा करके आते हैं, तो दर्शन की उम्मीद मत करना। महिला ने रोते हुए कहा कि आज हम बिना दर्शन के वापस लौट रहे हैं, सिर्फ गेट से।
Laos Cave Rescue Operation: सोने की तलाश में सैकड़ों फीट गहरी गुफा में फंसे 7 लोग, अब रेस्क्यू करना भी मुश्किल
अनुभव बताते हुए भावुक हुई महिला
आवनी अपनी बात कहते-कहते भावुक हो जाती हैं, क्योंकि कई लोगों के लिए केदारनाथ धाम जाना जीवन में एक बार वाला क्षण होता है। अगर वह भी पूरा न हो, तो दुख होता है। इसलिए उनका दुख बिल्कुल सही है। भोले बाबा के भक्तों को मेहनत से ऊपर पहुंचने पर दर्शन जरूर मिलना चाहिए। सोशळ मीडिया पर भी लोग अपनी यही कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को करोड़ों लोग देख चके हैं, जबकि 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।