फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: लड़की ने संस्कृत में गाया धुरंधर-2 का जाइये सजना गाना, रातोंरात सोशल मीडिया पर छाई, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 08 Apr 2026 07:23 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaiye Sajana Viral Reel: सोशल मीडिया पर धुरंधर-2 का जाइये सजना गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने को एक लड़की ने संस्कृत में गाया है। 
विज्ञापन
लड़की ने संस्कृत में गाया धुरंधर-2 का जाइये सजना गाना - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaiye Sajana Viral Reel: 19 मार्च को धुरंधर-2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। धुरंधर के फर्स्ट पार्ट का टाइटल ट्रैक का खुमार लोगों के सिर उतरा नहीं था कि धुरंधर टू के 'जाइये सजना' ) ने सबका दिल जीत लिया है। बीते कई दिनों से धुरंधर-2 जाइये सजना गाना सोशल मीडिया ट्रेंडिंग में है। इस गाने लोग खूब रील और वीडियो बना रहे हैं। 

विज्ञापन


धुरंधर-2 का जाइये सजना रोमांटिक और सैड सॉन्ग है। इस गाने को सुनकर लोग इमोशनल हो जाते हैं। अब एक लड़की ने जाइये सजना'गाने को एक लड़की ने संस्कृत भाषा में गाया है। लड़की का ये नया संस्कृत वर्जन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़क कह रही है कि अगर धुरंधर का ये पंजाबी सॉन्ग संस्कृत में होता तो, इसके बाद ये लड़की जाइये सजना को उसी के म्यूजिक पर संस्कृत भाषा में गाना शुरू करती है। गाने को सुनकर लगता नहीं कि कोई बहुत बढ़ा बदलाव किया गया है। भाषा बदल जाने से भी गाना वैसा ही लग रहा था। लोगों को जाइये सजना का ये संस्कृत वर्जन खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन






Viral Video: भारतीय को सड़क पर गुटखा थूकना पड़ा महंगा, नेपालियों ने लगा दी क्लास, फिर कराया ऐसा काम

जाइये सजना को संस्कृत भाषा में गानी वाली लड़की का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि एक लाख के करीब लोग लाइक किए हैं। जाइये सजना के संस्कृत वर्जन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

Viral Video: रणथंबोर नेशनल पार्क में सफारी जीपों से घिरा टाइगर, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

गाने पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है संस्कृत हर भाषा की जननी है। एक अन्य लिखा है, आमतौर पर भाषा बदलने वाइब बदल जाती है, लेकिन यहां पर वही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें