फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लाखों लोगों की भीड़ ने एक एंबुलेंस को दिया रास्ता, इस वायरल वीडियो की हर कोई कर रहा तारीफ

Tue, 09 Jul 2019 10:36 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ भड़काऊ होते हैं तो कुछ दिल को छू लेने वाले होते हैं। एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लाखों लोगों की भीड़ ने एक एंबुलेंस को रास्ता दिया। इस वायरल वीडियो की हर कोई तारीफ कर रहा है। 

विज्ञापन

यह वीडियो जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के दौरान का है। हर साल होने वाली इस रथ यात्रा में हजारों लोग जमा होते हैं। मान्यता है कि भगवान के रथ को खींचने से पुण्य मिलता है। यही वजह है कि देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान लाखों भक्त जुटे थे। ऐसे में कोई गाड़ी तो दूर, इंसानों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है, लेकिन फिर भी लोगों ने एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया। इसमें करीब 1200 स्वयंसेवक भी शामिल थे। इसका वीडियो सबसे पहले पुरी के एसपी ने ट्वीट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब लोग इस वीडियो को देखकर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 






और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें