दरअसल, उनका एक भक्त उनके पास पीठ दर्द के लिए आशीर्वाद मांगने पहुंचता है। लेकिन इसके बदले में प्रेमानंद जी ऐसी वास्तविक बातें कहते हैं कि हर किसी का दिल खुश हो जाता है। लोग महाराज जी के विचारों को सुनने के बाद उनकी तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में प्रेमानंद जी से एक व्यक्ति सवाल करता है कि ‘पीठ में दर्द है तो बाबाजी इसमें क्या करें?’ इस पर महाराज जी कहते हैं कि दर्द है तो डॉक्टर के पास जाइए। इस पर महिला कहती है कि आशीर्वाद दीजिए तो वह कहते हैं कि भटको मत, अच्छे कर्म करो, हमारा पुराने कर्मों से ही हमें दंड मिलता है। नाम जप करो, माता-पिता की सेवा करो, सद्भाव से चलो, किसी से आशीर्वाद मांगने की जरूरत ही नहीं है।
Viral Video: गुड़गांव में 100 करोड़ रुपये के घर में बारिश के बाद घुसा पानी, नहीं है कोई ड्रेनेज सिस्टम
उन्होंने कहा कि गलत कर्म करके आशीर्वाद लेने से कोई मतलब नहीं है। दुर्गति होगी यहां भी वहां भी, जरूर बुरा लगेगा, लेकिन आप अच्छे आचरण करो, थोड़ा दर्द मिले सह जाओ, आगे देखो कितनी उन्नति होती है। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है।
Viral News: पहले लड़की पर उड़ाया नोट फिर करने लगा गाली गलौज, बहनोई की इस हरकत पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार
एक्स पर @dimo_tai नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है कि इसलिए प्रेमानन्द महाराज जी से कोई भी हेट नहीं कर सकता। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, इन दिनों एकमात्र समझदार उपदेशक। एक अन्य शख्स ने लिखा है, असली ज्ञान और असली संत।