फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: डिलीवरी बॉय 500 मीटर पैदल चला, ऑर्डर दिया पर कस्टमर ने पानी तक नहीं पूछा, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 19 Dec 2025 02:49 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय को ग्राहक का ऑर्डर पहुंचाने के लिए काफी दूर पैदल चलना पड़ता है। उसकी बाइक नीचे ही खड़ी रह जाती है, क्योंकि सिक्योरिटी उसे अंदर ले जाने की इजाजत नहीं देती।
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय पर भड़क जाता है ग्राहक - फोटो : इंस्टाग्रामodarjunvlog_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो समाज की एक कड़वी सच्चाई दिखा जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो बेंगलुरु से सामने आया है, जिसमें एक जोमैटो डिलीवरी बॉय का दर्द लोगों के दिल को छू गया। यह वीडियो ऑनलाइन फूड डिलीवरी से जुड़े उस पहलू को दिखाता है, जिसके बारे में आमतौर पर लोग सोचते भी नहीं हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय को ग्राहक का ऑर्डर पहुंचाने के लिए काफी दूर पैदल चलना पड़ता है। उसकी बाइक नीचे ही खड़ी रह जाती है, क्योंकि सिक्योरिटी उसे अंदर ले जाने की इजाजत नहीं देती। इसके बाद वह लगभग 500 से 600 मीटर पैदल चलकर ऑर्डर लेकर ग्राहक के दरवाजे तक पहुंचता है। इतनी मेहनत के बाद भी ग्राहक का व्यवहार बेहद रूखा नजर आता है।




डिलीवरी बॉय पर भड़क जाता है ग्राहक
डिलीवरी बॉय जब ग्राहक से यह पूछता है कि इतनी दूर पैदल चलकर आना पड़ता है तो क्या वह नीचे आकर ऑर्डर नहीं ले सकते थे तो इस सवाल पर ग्राहक भड़क जाता है। ग्राहक उल्टा जवाब देता है कि अगली बार आए तो ऑर्डर मत लेकर आना। यह बात डिलीवरी बॉय को अंदर तक आहत कर देती है। वह बताता है कि ग्राहक ने उससे पानी तक नहीं पूछा, जबकि वह थका हुआ और पसीने से तर था।
विज्ञापन


कंपनी की तरफ से रहता है ये दबाव
वीडियो में डिलीवरी बॉय यह भी बताता है कि कंपनी की तरफ से उस पर दबाव होता है कि ग्राहक जो कहे, वही करना है। अगर ग्राहक कमरे तक डिलीवरी मांगता है तो उसे वहां तक जाना ही पड़ता है। ऐसे में सिक्योरिटी रोक दे, रास्ता लंबा हो या हालात मुश्किल हों, फिर भी डिलीवरी बॉय को कोई विकल्प नहीं मिलता।

डिलीवरी बॉय ने साझा किया है ये अनुभव
डिलीवरी के बाद जब वह वापस लौट रहा होता है, तब भी वह कैमरे पर अपनी परेशानी साझा करता रहता है। वह बताता है कि अभी भी उसे 200 से 300 मीटर और पैदल चलना है। ग्राहक के व्यवहार से वह इतना दुखी हो जाता है कि लोगों को डिलीवरी बॉय बनने से भी मना करने लगता है। उसके शब्दों में साफ झलकता है कि यह काम बाहर से जितना आसान लगता है, अंदर से उतना ही थका देने वाला और मानसिक रूप से परेशान करने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें