फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिल्ली में बारिश ने बदला पॉश इलाके का नजारा, सड़क पर कार नहीं रबर बोट दौड़ती दिखी

Sat, 08 Aug 2026 04:52 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में जलभराव के बीच रबर बोट से राफ्टिंग करते शख्स का 12 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग दिल्ली की बारिश और जलभराव को लेकर सरकार पर तंज कस रहे हैं, वहीं शुक्रवार की बारिश ने राजधानी में 15 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
पॉश इलाके की सड़क बनी वाटर पार्क - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की बारिश जब अपना रंग दिखाती है तो पॉश और आम इलाकों का फर्क जैसे कुछ देर के लिए गायब हो जाता है। सड़क पर पानी भर जाए तो कार हो या बाइक, हर किसी की रफ्तार थम जाती है। लेकिन ग्रेटर कैलाश-2 से सामने आए एक वीडियो में एक शख्स ने जलभराव के बीच रास्ता निकालने का ऐसा तरीका खोज लिया कि देखने वाले भी हैरान रह गए। सड़क पर गाड़ियों की जगह रबर बोट तैरती दिखाई दी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह वीडियो सिर्फ 12 सेकंड का है। इसे श्री खंडेलवाल नाम के शख्स ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। उनका दावा है कि वीडियो दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके का है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इलाके की स्थिति पर तंज भी कसा।

शख्स ने पानी में किया मजा
वीडियो में एक शख्स रबर की नाव में आराम से लेटा हुआ नजर आता है। उसके हाथ में चप्पू है। आसपास चार और लोग दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने पानी से बचने के लिए अपनी जींस ऊपर कर रखी है। ये लोग मिलकर रबर बोट को पानी में आगे धकेल रहे हैं। इनमें से एक शख्स के हाथ में दूसरा चप्पू भी नजर आता है।
विज्ञापन


पानी में डूबीं सड़कें
वीडियो बनाने वाला शख्स हंसते हुए कहता है, 'आज तो बोट निकल आई GK-2 में।' कुछ सेकंड का यह नजारा अब सोशल मीडिया पर खूब घूम रहा है। श्री खंडेलवाल ने वीडियो के साथ दावा किया कि ग्रेटर कैलाश में रहने वाले लोग अमीर हैं और लाखों-करोड़ों रुपये टैक्स देते हैं, लेकिन बारिश आते ही यहां की सड़कें भी पानी में डूब जाती हैं और गाड़ियां नाव जैसी नजर आने लगती हैं।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने भी खूब मजे लिए। कई यूजर्स ने ग्रेटर कैलाश को मजाक में 'गटर कैलाश' लिख दिया। वहीं कुछ लोगों ने दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि शहर के हर इलाके में वाटर पार्क बनवा दिए गए हैं, इसलिए अब अलग से वाटर पार्क जाने के लिए पैसे और समय खर्च करने की जरूरत नहीं है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 3.5 लाख बार देखा जा चुका था और 5,500 से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें