फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने धुरंधर का लिया सहारा, लोगों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए जारी किया ये वीडियो

Sat, 20 Dec 2025 01:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Police Video: दिल्ली पुलिस ने लोगों को होने वाली धोखाधड़ी से बचाने के लिए फिल्म धुरंधर के वायरल सोशल मीडिया ट्रेंड का इस्तेमाल किया। इसके जरिए पुलिस ने लोगों को फोन और डिजिटल ठगी से सतर्क रहने का संदेश दिया है। इसमें अनजान लोगों से OTP या निजी जानकारी साझा न करने की अपील की गई है। 
 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने धुरंधर का लिया सहारा, लोगों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए जारी किया ये वीडियो - फोटो : Instagram/Delhi Police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Police Video: दिल्ली पुलिस ने एक नया वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें पुलिस ने फोन से होने वाले घोटालों से लोगों को सावधान किया है। पुलिस ने हाल ही में बॉलीवुड की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ से जुड़े सोशल मीडिया ट्रेंड का इस्तेमाल किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग संदेश को समझ सकें और सतर्क रहे। दिल्ली पुलिस की तरफ से आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है। यह 'जासूस के रूप में पहला दिन' ट्रेंड से प्रेरित है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे फोन ठग खुद को मददगार बताकर लोगों को धोखे में फंसा लेते हैं। वीडियो का टाइटल 'डे 1 एज स्कैमर' रखा गया है। 

विज्ञापन


पुलिस का मकसद लोगों को जागरूक करना

दिल्ली पुलिस के इस वीडियो में एक व्यक्ति लोगों से कहता है कि वह उनके फोन में मोबाइल एंटीवायरस ऐप इंस्टॉल करने में सहायता करेगा। इसके बहाने वह उनसे OTP (वन टाइम पासवर्ड) मांगता है। जैसे ही एक व्यक्ति OTP बताया है है, ठग उसके बैंक खाते तक पहुंच बना लेते हैं और पैसा निकाल लेता है। दिल्ली पुलिस का मकसद वीडियो के माध्यम से लोगों को यह समझाना है कि कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP या निजी जानकारी शेयर न करें, चाहे वह खुद को कितना भी भरोसेमंद क्यों न बताए। 

डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के तरीके

इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने फिल्म धुरंधर के एक डांस सीन पर आधारित वीडियो शेयर किया था और नशे के खिलाफ संदेश दिया था। पुलिस मानती है कि जब संदेश मनोरंजन के अंदाज में दिया जाता है, तो लोग उसे अधिक ध्यान से देखते और समझते हैं। 
विज्ञापन


Zara Hatke: ट्रेन इंजन की खिड़की पर क्यों लगाई जाती है जाली? वजह सुनकर रह जाएंगे हैरान, जानें  
 



Video Viral: बिल्ली के सामने चूहा बना नाटकबाज, ये ओवर एक्टिंग देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, देखें वीडियो

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कलाकार है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। इसकी लोकप्रियता फायदा उठाकर लोगों तक जरूरी संदेश पहुंचा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें