फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: साइकिल पर कर रहा था अजीबोगरीब स्टंट, दिल्ली पुलिस ने वीडियो शेयर कर दिया खास मैसेज

Sun, 11 Jun 2023 03:45 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने लोगों को एक खास मैसेज देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 
विज्ञापन
viral video - फोटो : instagram/delhi.police_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Police Shared A Funny Video: दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। लोगों को जागरूक करने के लिए दिल्ली पुलिस अपने सोशल मीडिया हैंडल से आए दिन एक से बढ़कर एक क्रिएटिव पोस्ट करती रहती है। वहीं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी पुलिस प्रशासन लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की कोशिश करता है। इसी कड़ी में इन दिनों भी दिल्ली पुलिस ने लोगों को एक खास मैसेज देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


हाल ही में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक अकाउंट delhi.police_official से एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसके द्वारा वह लोगों को एक खास मैसेज देने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि ये वीडियो बेहद फनी है, जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये मजेदार वीडियो...

देखें वीडियो-

दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर किए गए इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अजीबोगरीब तरीके से बैठकर साइकिल चला रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स ने अपने पैर पैडल पर रखने के बजाए हैंडल पर रखे हुए हैं। इस तरह के अजीबोगरीब स्टंट करके शख्स सड़क पर फुल स्टाइल मार रहा है, लेकिन थोड़ी दूर जाते ही पर सड़क किनारे झाड़ियों में गिर जाता है। इस वीडियो के जरिए दिल्ली पुलिस ने लोगों को सड़क पर सुरक्षित होकर चलने का मैसेज दिया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'स्टंट आपको हमेशा के लिए हैरान कर सकते हैं। सड़क पर सुरक्षित रहें।' इस वीडियो को अब तक करीब 2 लाख 59 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही 16 हजार से अधिक लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं।

विज्ञापन




 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें