फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चेन छीनकर भाग रहे चोर के पीछे फिल्मी स्टाइल में दौड़ा पुलिस जवान, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

Thu, 11 Jun 2026 02:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जवान ने ऑटो में भाग रहे एक चेन स्नेचर का बाइक से पीछा कर उसे फिल्मी अंदाज में ऐसा दबोचा कि मजा आ गया। 
विज्ञापन
चेन स्नेचर का पीछा कर पुलिस जवान ने सिखाया सबक - फोटो : @engine_pedaltalk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Police Cop Catches Chain Snatcher: चेन स्नैचिंग में चोर पलक झपकते ही चेन खींचकर फरार हो जाते हैं। यह अक्सर चलती सड़क या भीड़-भाड़ वाले इलाकों में की जाती है। सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जवान ने ऑटो में भाग रहे एक चेन स्नेचर का बाइक से पीछा कर उसे फिल्मी अंदाज में ऐसा दबोचा कि मजा आ गया। 

विज्ञापन

Viral Video: क्लास के अंदर चॉकलेट बांट रहे प्रोफेसर ने जीता लाखों लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दिल्ली पुलिस का एक जवान हीरो स्पलेंडर बाइक से ऑटो वाले का पीछा कर रहा होता है। काफी देर पीछा करने के बाद आखिरकार पुलिस वाला ऑटो में जा रहे चेन स्नेचर को पकड़ ही लेता है। जिसके बाद वह ऑटो की पीछे की सीट से एक और शख्स को उतार दोनों स्नेचरों को पकड़ लेता है। इसी के साथ वीडियो खत्म हो जाता है। 

विज्ञापन

 
चेन स्नेचर का पीछा करता दिल्ली पुलिस जवान
सिंघम स्टाइल में चेन स्नेचर का पीछा करते दिल्ली पुलिस जवान के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- ऑटो ड्राइवर ने पहले पुलिस वाले को टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन वे बच गए। फिर ऑटो ड्राइवर ने बहुत लापरवाही से ऑटो चलाते हुए भागने की कोशिश की, जिससे बाकी सभी लोगों की जान खतरे में पड़ गई।

Viral Video: घर की पानी की टंकी में छिपे थे 27 सांप, हरिद्वार का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश


लोगों ने कमेंट सेक्शन में की पुलिसवाले की बहादुरी की तारीफ 

चेन स्नेचर का पीछा करते दिल्ली पुलिस जवान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे अबतक 14 लाख से भी ज्यादा व्यूज और कई हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देख कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं, जो यह दिखाता है कि अब भी पुलिस को अच्छा काम करने पर जनता से ढेर सारा प्यार भी मिलता है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इस पुलिसवाले की सैलरी डबल की जानी चाहिए। दूसरे यूजर का कहना था कि, पहली बार पुलिस के लिए इज्जत आई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें