फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Photo: यात्री ने दिल्ली मेट्रो की शेयर की ऐसी फोटो, सोशल मीडिया पर छिड़ गई नई बहस

Mon, 09 Jun 2025 07:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Photo: यात्री ने हौज खास स्टेशन की फोटो शेयर की है, जहां वह यात्रियों की भीड़ के बीच फंस गया। इसके बाद उसने ज्यादातर लोगों की तरह फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
विज्ञापन
यात्री ने दिल्ली मेट्रो की शेयर की ऐसी फोटो, सोशल मीडिया पर छिड़ गई नई बहस - फोटो : Reddit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Photo: दिल्ली मेट्रो को देश की राजधानी की जीवन रेखा कहा जाता है। मेट्रो से हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। कभी-कभी दिल्ली मेट्रो में इतनी भीड़ हो जाती है कि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक यात्री ने ऐसी ही भीड़ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन


यात्री ने हौज खास स्टेशन की फोटो शेयर की है, जहां वह यात्रियों की भीड़ के बीच फंस गया। इसके बाद उसने ज्यादातर लोगों की तरह फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस तस्वीर पर एक शख्स ने सवाल किया है कि तस्वीर में मिलेनियम सिटी सेंटर की ओर जाने वाली येलो लाइन प्लेटफॉर्म पर खचाखच भरी भीड़ दिख रही है। मिलेनियम सिटी जाने वाली भारी भीड़। इस तरह की भीड़ से बचने के लिए क्या कर सकते हैं?

तस्वीर पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि भारत में भीड़ से बचा नहीं जा सकता, तो वहीं दूसरे ने बताया कि प्लेटफॉर्म तो बस शुरुआत है। यह स्टेशन का सिर्फ एक दृश्य है, मेट्रो के भीतर तो और भी भीड़ होगी। 
विज्ञापन

 
Hauz Khas Metro Station
byu/Adventurous_Gas_9486 indelhi


Viral News: सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ सोनम गुप्ता की बेवफाई वाला नोट, लोग बोले- कल भी थी बेवफा और आज भी है

इस फोटो को लेकर बहस छिड़ गई है। एक शख्स का कहना है कि हमें द्वारका से गुरुग्राम मेट्रो लाइन की जरूरत है। हम वे एक-दूसरे के बगल में हैं, फिर भी हमें वहां जाने के लिए दिल्ली से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे दुख की बात है कि इस पर अभी तक विचार भी नहीं हो रहा है।

Viral Video: ट्रेन में 90 रुपये का बिल देकर 100 रुपये चार्ज कर रहा था वेंडर, ओवर चार्जिंग देख भड़का पैसेंजर

एक शख्स का कहना है कि पालम विहार मेट्रो निर्माणाधीन है, लेकिन यह साफ नहीं है कि यह द्वारका से जुड़ेगी या नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें