दिल्ली मेट्रो में मस्ती करता दिखा बंदर, कभी सीट पर, कभी लड़की की गोद में बैठा, वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : एक्स
Delhi Metro Monkey Video: दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलते हैं। इनमें कभी सीट के लिए मारपीट से लेकर डांस तक के वीडियो होते हैं। लेकिन इस बार यात्रियों से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि एक बंदर का है। इस वायरल वीडियो में एक बंदर दिल्ली मेट्रो के अदर आराम से घूमता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का सवाल है कि आखिर दिल्ली मेट्रो में बंदर कैसे घुस गया?
सोशल मीडिया पर सामने आया यह वीडियो दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का है। इसमें बंदर कभी यात्रियों की सीटों के पास घूमता दिख रहा है, तो कभी एक महिला की गोद में जाकर बैठ रहा है। इसमें महिला के चेहरे के बेहद करीब जाता है। हालांकि, दिख रहा है कि महिला पूरे समय शांत है और वह घबराती नहीं है।
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले लोगों का दावा है कि यह घटना सराय काले खां मेट्रो स्टेशन-निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के पास की है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने दिल्ली मेट्रो से सवाल किया है कि इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बाद बंदर मेट्रो के भीतक कैसे पहुंच गया। इस मामले पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने खेज जताया है। डीएमआरसी ने लिखा है कि नमस्ते, हुई असुविधा के लिए खेद है। कृपया तारीख, समय और ट्रेन आईडी बताएं।
Viral: 5 मिनट की वीडियो कॉल और हो गई शादी, 9वें दिन दुल्हन का खुला ये चौंकाने वाला रहस्य, युवक ने मांगा तलाक
Viral Video: 5 साल की नन्ही एयर होस्टेस ने जीता यात्रियों का दिल, फ्लाइट में बिखेरा अपना जादू, देखें वीडियो
हालांकि, यह भी साफ नहीं हो पाया है कि बंदर स्टेशन परिसर में कैसे घुसा और किस स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा। वायरल वीडियो पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कुछ लोगों का कहना है कि काफी अनोखा मामला है, तो वहीं कई लोगों का कहना है कि अगर बंदर आक्रामक हो जाता है, तो किसी पर हमला कर देता है। कई लोगों ने सवाल खड़ा किया है कि मेट्रो जैसी हाई सिक्योरिटी व्यवस्था में आखिर कैसे कोई जंगली जानवर ट्रेन के डिब्बे अंदर तक पहुंच गया।