Delhi Metro Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से एक बढ़कर वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें डांस से लेकर शादी तक के वीडियो होते हैं। हर किसी को डांस करना पसंद है। शादी हो या कोई और पार्टी गाने के धुन पर लोग अपने आपको डांस करने से नहीं रोक पाते हैं। वायरल होने वाले डांस वीडियो में कई बेहद खूबसूरत होते हैं, जबकि कुछ काफी मजेदार होते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।
अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्ची के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। बीते दिनों इंटरनेट पर दिल्ली मेट्रो के तरह-तरह वीडियो देखने को मिले हैं। इनमें कई लोगों के अजीबोगरीब कपड़े पहनकर घूमने, तो किसी के नहाना-धोने तक के वीडियो शामिल हैं।
अब इन दिनों इंटरनेट पर दिल्ली मेट्रो के अंदर के एक वीडियो ने लोगों के दिल को जीत लिया है। दरअसल इस वायरल वीडियो में एक बच्ची को हरियाणवी गाने पर बेहद खूबसूरत डांस करते हुए देखा जा सकता है। हरयाणवी गाने पर किए गए बच्ची के डांस ने तहलका मचा दिया है।
Ajab-Gajab: बोतल में ढक्कन के अंदर क्यों लगाया जाता है रबर? जानिए आखिर क्या है वजह
Nostradamus: जानिए कौन थे नास्त्रेदमस? 2023 के लिए की थीं ये डरावनी भविष्यवाणियां, इंसान ही इंसान को खाएगा
बच्ची ने डांस के दौरान ऐसे एक्सप्रेशन दिए हैं, जिससे लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं। दिल्ली मेट्रो के अंदर गाना जैसे ही बजना शुरू होता है बच्ची डांस करने लगती है। इस दौरान वह कभी-कभी अपनी आंखों से इशारा करती है, तो कभी कमर हिलाते दिल जीत लेने वाले अंदाज दिखाती है। वीडियो को देखकर माना जा सकता है कि बच्ची ने इस डांस के लिए काफी मेहनत की होगी।
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर somi_sharma01 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। सोशल मीडिया पर बच्ची के डांस की हर कोई तारीफ कर रहा है।