फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिल्ली मेट्रो फिर बनी दंगल का मैदान, सीट को लेकर हुआ संग्राम, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 22 Feb 2026 08:30 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Metro Fight: दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो में तीन यात्रियों के बीच सीट को लेकर बहस छिड़ गई जो बाद में हाथापाई पर पहुंच गई। जिसमें दो लड़के मिलकर एक आदमी को पीट रहे थे। 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में तीन यात्रियों के बीच सीट को लेकर मारपीट - फोटो : @1K_Nazar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Metro Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें मारपीट से लेकर लोगों के डांस तक वीडियो शामिल होते हैं। अब एक नए वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। इसमें सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच बहस छिड़ गई जो बाद में हाथापाई पर पहुंच गई। 

Viral Video: पलक झपकते ही तेज हवा ने पलटा सड़क में दौड़ता ट्रक, वीडियो देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो में मेट्रो के डिब्बे में यात्री सामान्य रूप से यात्रा कर रहे थे, तभी अचानक सीट को लेकर बहस छिड़ गई जो हाथापाई पर पहुंच गई। वीडियो में तीन यात्रियों के बीच सीट को लेकर मारपीट और बहस देखी जा सकती है। दो पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि पता नहीं कब  हाथापाई तक जा पहुंची और इसकी वजह थी मेट्रो में सीट न मिलना। 

 

विज्ञापन

मेट्रो के डिब्बे में सीट को लेकर झगड़े के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @1K_Nazar अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है। सीट का संग्राम! दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है, मार चारों तरफ से पड़ेंगी, दो लड़के मिलकर एक आदमी को पीट रहे हैं। 

Viral Video: ऑटो-रिक्शा में टांगे अपनी पत्नी के झुमके, चालक का दिल छू लेने वाला वीडियो हो गया वायरल
विज्ञापन

 

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में इस तरह का झगड़ा सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार मेट्रो में मारपीट और विवाद के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कभी सीट को लेकर झगड़ा होता है, तो कभी किसी बात पर बहस इतनी बढ़ जाती है कि हाथापाई तक पहुंच जाती है। दिल्ली मेट्रो ने ऐसे कई मामले देखे हैं, जहां लड़कियां, लड़के, अंकल-आंटी या फिर युवाओं के समूह आपस में भिड़ जाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने दिल्ली मेट्रो को गलत गतिविधियों का अड्डा भी बना लिया है। कई बार अशोभनीय व्यवहार और अनुचित हरकतों के वीडियो भी सामने आ चुके हैं। 

 

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर झगड़े का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कुछ लोग इसे मेट्रो सुरक्षा की कमी बता रहे हैं, तो कुछ ने यात्रियों की असुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। तो वहीं कई यूजर्स ने लिखा, दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। मेट्रो प्रशासन ने फिलहाल इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि इन मामलों में कार्रवाई की मांग उठती रहती है, लेकिन लोगों का मानना है कि सख्ती अभी भी कम नजर आती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें