फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, हवा में उछला और फिर..., वीडियो हुआ वायरल

Sun, 24 Aug 2025 08:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन दिल दहला देने वाले वीडियो वायरल होते हैं। ऐसी ही एक वीडियो फिर सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, हवा में उछला और फिर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन दिल दहला देने वाले वीडियो वायरल होते हैं। ऐसी ही एक वीडियो फिर सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बेकाबू कार ने वहां खड़े हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी को इतनी जोर से टक्कर मारी की वो सीधा हवा में उछला और कई दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद उनके साथी जल्दी से पुलिसकर्मी की तरफ भागे। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे के बाद भी कार सवार ने अपने कार की गति कम नहीं की। ट्रैफिक पुलिस कर्मी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, तेज रफ्तार पर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी का नाम विपिन कुमार है। उनके तेज रफ्तार एर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इतना भीषण हादसा था कि विपिन कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को तुरंत एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन




Viral Video: चेन्नई में 28वीं मंजिल पर रहता है ये बछड़ा, कहानी जानकर हो जाएंगे इमोशनल, वायरल हुआ वीडियो

घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार के टक्कर मारते ही पुलिसकर्मी को उछलते हुए देख सकते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक्सप्रेसवे पर कार के लेन को ट्रैफिक कर्मी मैनेज कर रहे हैं। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक कार हल्का-सा टर्न लेती है। वायरल फुटेज पर तारीख 22 अगस्त, समय शाम 6:18 बजे दिख रहा है।

Delhi Metro Fight: दिल्ली मेट्रो बनी दंगल का मैदान, दो महिलाओं के बीच हुई तगड़ी लड़ाई, वीडियो हुआ वायरल

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर ट्रैफिक कर्मी विपिन हवा में कई फीट तक ऊपर उड़ जाते हैं। ट्रैफिक कर्मी के साथ एक्सिडेंट को देखकर वहां ट्रैफिक मैनेज कर रहे अन्य कर्मी दौड़ते दिखाई देते हैं। घटना की सूचना पर विजयनगर थाना पुलिस ने आरोपी कार और उसके चालक विनीत और एक अन्य साथी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लिया है और आगे की जांच जारी है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें