सोशल मीडिया पर अब दिल्ली की एक बस का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक चोरों का गिरोह पहले से ही पूरी योजना के साथ बस में चढ़ता है और एक यात्री को अपना शिकार बना लेता है।
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जैसे ही एक व्यक्ति बस में चढ़ता है, चार से चांप जेबकतरे उसे चारों तरफ से घेर लेते हैं। भीड़ का फायदा उठाकर वो बेहद चालाकी से उसके जेब से मोबाइल फोन निकाल लेते हैं। जब तक शख्स को इस बात का पता चलता है, तब तक चोर मोबाइल स्विच ऑफ कर के छिपा देते हैं।
Viral Video: कर्मचारी ने बॉस को दिया चकमा, ऑफिस के लैपटॉप पर खेल रहा था गेम, मैनेजर के आते ही बदल दिया टैब
सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि इस पूरे गिरोह में छह से आठ लोग शामिल नजर आ रहे हैं। आपस में इशारों से एक-दूसरे से बात कर के चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। जेबकतरों का यह ग्रुप बस में चढ़ते ही एक यात्री को घेर लेता है और धक्का-मुक्की शुरू कर देता है। इसी बीच मौका पाकर वो उसका मोबाइल फोन चुरा लेते हैं।
Viral Video: शख्स के सामने परोसे गए इतने पकवान जैसे पहली बार गया हो ससुराल, लोग बोले- भाई, बहुत इज्जत मिली
बस का सीसीटीवी फुटेज वायरल
जब व्यक्ति को भनक लगती है, तब उसका फोन गायब हो गया है, तो वो इधर-उधर ढूंढना शुरू कर देता है। लेकिन चोरों ने इतनी चालाकी से फोन छिपा दिया होता है कि उसे कुछ भी पता नहीं चलता। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि चोरी करने के बाद चोर उससी व्यक्ति से बात भी कर रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे उन्होंने कुछ किया ही नहीं है। चोरों की यह पूरी साजिश सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral Video: बारिश में अपनी फसल बचाते दिखा बेबस किसान, आंखों के सामने सब कुछ हुआ बर्बाद, झकझोर देगा यह वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से इस पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाख से अधिक लोग देख चुके थे, जबकि तीन हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। चोरी के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया। कई लोगों ने दिल्ली की बसों में जेबकतरों के बढ़ते आतंक पर चिंता जाहिर की है, तो कुछ लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए हैं।