फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जलमग्न सड़क पर दिखी इंसानियत की मिसाल, बुजुर्ग महिला की मदद को आगे आया बाइकर

Mon, 10 Aug 2026 08:57 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक बाइकर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारी बारिश में एक वृद्ध महिला की मदद करता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
जलमग्न सड़क पर बाइकर ने की बुजुर्ग महिला की मदद - फोटो : @rohit.choudhhary
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Biker Viral Video In Hindi: दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू होते ही कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने से लेकर जलभराव की समस्या सामने आने लगती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी और रोजमर्रा से जुड़ी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर जलमग्न दिल्ली की सड़कों पर एक छोटी सी मदद का बड़ा दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाइकर ने पानी भरी सड़क पर पैदल चल रही बुजुर्ग महिला की मदद के लिए अपनी बाइक रोकी और उन्हें पीछे बिठाकर सुरक्षित पार कराया।

विज्ञापन

Delhi Metro Video: मेट्रो में लड़कियों की चोरी-छिपे फोटो लेते पकड़ा गया शख्स? फिर ऐसे हुआ मामले का खुलासा
 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बाइकर की नज़र दिल्ली की जलमग्न सड़क पर फंसी पैदल चल रही एक बुजुर्ग महिला पर पड़ती है और वह उसके पास रुक जाता है। फिर वह उसे अपनी मोटरसाइकिल के पीछे बैठने में मदद करता है और उसे पानी से भरे रास्ते से होते हुए ले जाता है।

 

विज्ञापन

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। शेयर करने वाले यूजर को कार के अंदर से राहत और प्रशंसा व्यक्त करते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि ये आंटी लगभग आधा किलोमीटर पैदल चल चुकी हैं। मैं उनके पीछे पानी में बहुत धीरे-धीरे चल रहा था। तभी मेरी नज़र इस आदमी पर पड़ी और उसे देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं सोच रहा था कि कौन उनकी मदद करेगा। उसने वाकई बहुत अच्छा काम किया।


यूजर ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि उन्होंने खुद बुजुर्ग महिला को अपनी कार में बैठने के लिए क्यों नहीं कहा। इस पर वो बोले कि, मेरे साथ चार यात्री थे, इसलिए मैं सम्मान के तौर पर उनके पीछे धीरे-धीरे गाड़ी चला रहा था, यह सुनिश्चित करते हुए कि कोई भी वाहन उन पर पानी न उछाले।


Viral Video: नोएडा की सड़कों पर पानी का सैलाब, बारिश के बाद का हाल देख महिला ने कही ऐसी बात

Viral Video: मजबूरी इंसान से क्या नहीं कराती, शादी में ट्रंपेट बजाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल


जलमग्न सड़क पर बुजुर्ग महिला की मदद करते बाइकर के वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- यह बहुत ही दिल को छू लेने वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा- उनके लिए बहुत सम्मान। तो वहीं कई यूजर्स ने बुजुर्ग महिला की मदद के लिए रुकने वाले बाइकर की प्रशंसा की। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें