सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सांप का यह नजारा इतना डरावना है कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्नेक कैचर बड़ी सावधानी से एक स्टिक की मदद से सांप को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। जैसे ही सांप तकिए से बाहर आता है, वह फौरन अपना फन फैलाकर खड़ा हो जाता है, जिससे माहौल और भी डरावना हो जाता है इस वीडियो में महिला की हिम्मत और सांप का आक्रामक रुख दोनों ही देखने लायक हैं। सांप की गहरी फुफकार और उसकी तेज हरकतें इस पूरी घटना को और भयावह बना देती है।
वीडियो पर लोगों ने ऐसी दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे बेहद डरावना बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि अब वे सोने से पहले तकिए की अच्छी तरह से जांच करेंगे। एक यूजर ने लिखा, "यह मेरा सबसे बड़ा डर है। अगर मेरे साथ ऐसा होता तो मैं घर छोड़ देता।" वहीं, एक दूसरे यूजर ने महिला की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा, "इतने खतरनाक हालात में भी इस तरह शांत रहना काबिले तारीफ है।" कुछ यूजर्स ने इस पर सवाल उठाया कि आखिर सांप तकिए के अंदर कैसे पहुंच गया। वहीं, कई लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई कि इस तरह के खतरनाक जीव घरों के अंदर कैसे आ जाते हैं।
यह है दुनिया का सबसे खतरनाक सांप
आपको बता दें कि इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है और लोग इसे अपनी स्टोरी पर री-शेयर भी कर रहे हैं। हालांकि, यह वायरल वीडियो सिर्फ एक मनोरंजक सीन नहीं है, बल्कि यह लोगों को सतर्क रहने की भी सीख देता है। खासतौर पर उन इलाकों में, जहां सांपों के मिलने की संभावना अधिक होती है। किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप है, जिसकी लंबाई 18 फीट तक हो सकती है।